'भाभी ने तो शुभमन भाई के दिल में आग लगा दी', सारा की खूबसूरती पर लट्टू हुए फैंस
Sara Tendulkar photos viral: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी खूबसूरती के कारण सारा तेंदुलकर फैंस के बीच हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
सारा ने शेयर की तस्वीर
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सारा तेंदुलकर ने रेड ड्रेस में वैलेंटाइन डे के दिन बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। सारा तेंदुलकर की तस्वीर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि सारा तेंदुलकर का नाम भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ जुड़ चुका है। ऐसे में सारा की तस्वीर के नीचे फैंस शुभमन को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

मिला ये खास तोहफा
वैलेंटाइन डे के खास मौके पर सारा तेंदुलकर को एक स्पेशल गिफ्ट भी मिला है। दरअसल सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्हें एक खास तोहफा मिला था। दरअसल, सारा तेंदुलकर को एक बेकरी ने चीज केक भेजा था। जिस पर दिल का शेप डिजाइन बना हुआ है। सारा तेंदुलकर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा जो स्पेशल गिफ्ट मुझे मिला है उसे यह कहा जा सकता है कि वाकई हैप्पी वैलेंटाइन डे हो गया है।
फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
दूसरी तरफ सारा तेंदुलकर की तस्वीर के नीचे लगातार फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा कि भाभी आपकी तस्वीर ने शुभमन गिल के दिल में आग लगा दी है। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा कि आप इतनी खूबसूरत हैं कि कैप्शन पढ़े बिना ही मैं तस्वीर देखता रह गया। शुभमन और सारा की लव अफेयर की खबरें कई दिनों तक मीडिया में सुर्खियां बटोरने का काम करती रही थीं। सारा तेंदुलकर कई मौकों पर स्टेडियम में मैच देखते हुए भी पाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications