‘मुझे नहीं पता था Sachin Tendulkar कौन हैं’, LIVE टीवी पर शोएब अख्तर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इस मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का एक बड़ा बयान क्रिकेट के गलियारों में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
नई दिल्ली, 15 अगस्त: रविवार 28 अगस्त को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का ये महा-मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का एक बड़ा बयान क्रिकेट के गलियारों में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। अख्तर का ऐसा कहना है कि उन्हें मालूम ही नहीं था कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) कौन हैं?
Recommended Video

सचिन और अख्तर.. रिश्ता पुराना है
क्रिकेट इतिहास में सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर की राइवलरी (जंग) बहुत पुरानी रही है। कई बार मैदान पर दोनों को एक-दूसरे से भिंड़ते हुए देखा गया। कभी तेंदुलकर ने उनकी जमकर धुनाई की, तो कभी अख्तर ने भी अपनी आग उगलती हुई गेंदों के सामने सचिन की एक ना चलने दी।
सचिन ने वनडे की 15 पारियों में शोएब अख्तर के खिलाफ 192 रन बनाए और केवल 4 बार आउट हुए। जबकि टेस्ट क्रिकेट में भी अख्तर 8 पारियों में सिर्फ 3 बार सचिन को आउट कर सकें।

मैं जानता ही नहीं था सचिन को
स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर हर्षा भोगले से बात करते हुए रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा कि जब वह क्रिकेट की दुनिया में उभरकर सामने आए, तो उन्हें पता ही नहीं था कि सचिन कौन हैं। शोएब के अनुसार पाकिस्तान टीम में उनके साथी खिलाड़ी और पूर्व स्पिन गेंदबाज सकलैन मुश्ताक ने उन्हें क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बड़े कद के बारे में बताया था।
शोएब अख्तर ने कहा, "सकलैन ने मुझे सचिन तेंदुलकर और उनके कद के बारे में बताया। मुझे उनके बारे में पता नहीं था। मैं अपनी ही दुनिया में खोया हुआ था। मुझे नहीं पता था। मुझे सिर्फ इतना पता था कि मैं क्या करूंगा और बल्लेबाज क्या सोच रहा है।"
#CricketLegends: A speedster who redefined #GreatestRivalry with the 🇮🇳 batters!
Check out the chat between @shoaib100mph & @bhogleharsha as we gear up for #INDvPAK at the Asia Cup!#BelieveInBlue | #AsiaCup2022 | Aug 28, 6 PM | Star Sports & Disney+Hotstar pic.twitter.com/a30MX1xJrO— Star Sports (@StarSportsIndia) August 14, 2022

मुझे तेज गेंदबाजी करना पसंद था
अख्तर ने आगे कहा कि उनके दिमाग में केवल तेज गेंदबाजी करना और पाक टीम के लिए मैच जीतना यही सब चलता रहता था। पूर्व गेंदबाज के मुताबिक, "आपके और हमारे तेज गेंदबाजों में बड़ा अंतर यह था कि हम तेज गेंदबाजी करने के बहाने ढूंढते थे। जब भी मुझे लगता था कि गेंद रिवर्स स्विंग कर रही है, तो मैंने सोचा, 'अगर मुझे यहां स्पेल मिला तो मैं बल्लेबाजों को आउट कर दूंगा'। मैं वहां पांच विकेट लूंगा और पाकिस्तान के लिए मैच जीतूंगा। आप मैच विनर बने बिना स्टार नहीं बन सकते। हम देश के लिए मैच जीतते थे।"

28 को होगा आमना-सामना
एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के आमना-सामना 28 अगस्त को होगा। पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने एक तरफा मुकाबले में टीम इंडिया को पूरे 10 विकेट से हराया था। ऐसे में रोहित एंड कंपनी जरूर एशिया कप में पुराना हिसाब चुकता करना चाहेगी।
एशिया कप में दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 8 और पाक ने केवल 5 जीते। एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications