Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संजू सैमसन बनाम महेंद्र सिंह धोनी, कौन है बेहतर खिलाड़ी? IPL में किसके आंकड़ों में दम

Sanju Samson vs MS Dhoni: आईपीएल में जब विकेटकीपर-बल्लेबाजों की बात होती है, तो अनुभव और ठंडे दिमाग के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है, वह लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे हैं और इस बार भी वह चेन्नई की टीम में शामिल हैं। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स में संजू सैमसन का नाम भी है।

रवीन्द्र जडेजा के साथ सैमसन को ट्रेड करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स में लाया गया है। अब फैंस की उत्सुकता रहेगी कि धोनी और सैमसन दोनों में धमाका कौन करेगा। इससे पहले आंकड़ों के बारे में जानने का प्रयास हमने किया है कि किसका पलड़ा भारी दिख रहा है।

Sanju Samson vs MS Dhoni

क्या कहते हैं धोनी के आंकड़े

धोनी ने आईपीएल में 278 मैच खेले हैं और 5439 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.30 का है, जो एक फिनिशर के तौर पर काफी शानदार माना जाता है। धोनी का स्ट्राइक रेट 137.45 है, जो बताता है कि वह जरूरत के समय तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 नाबाद रहा है।

धोनी की एक और बड़ी खासियत है उनका फिनिशिंग रोल। 100 बार नॉट आउट रहना इस बात का सबूत है कि उन्होंने कई मैचों में अंत तक खड़े रहकर टीम को जीत दिलाई है। विकेट के पीछे भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, जहां उन्होंने 158 कैच और 47 स्टंपिंग की हैं।

संजू सैमसन भी नहीं हैं कम

अब बात करते हैं संजू सैमसन की, जो नई पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। सैमसन ने अब तक 177 मैचों में 4704 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.05 है, जो धोनी से थोड़ा बेहतर है और यह दिखाता है कि वह शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं।

सैमसन का औसत 30.95 है और उन्होंने 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 है, जो उनके बड़े स्कोर बनाने की क्षमता को दर्शाता है। बाउंड्री हिटिंग की बात करें तो सैमसन ने 379 चौके और 219 छक्के लगाए हैं, जो उन्हें एक खतरनाक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बनाता है।

हालांकि विकेटकीपिंग में सैमसन अभी धोनी से काफी पीछे हैं। उनके नाम 86 कैच और 17 स्टंपिंग हैं, जो अनुभव के मामले में अंतर को साफ दिखाते हैं लेकिन यहां अंतर इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने धोनी की तुलना में 100 मैच कम खेले हैं।

दोनों में कौन है आगे

अगर सीधे तुलना की जाए, तो धोनी का अनुभव, मैच फिनिश करने की क्षमता और विकेटकीपिंग उन्हें एक पूरा पैकेज बनाते हैं। वहीं संजू सैमसन आक्रामक बल्लेबाजी, बड़े शॉट्स और तेजी से रन बनाने के मामले में आगे नजर आते हैं। बैटिंग में संजू और कीपिंग में धोनी भारी पड़ते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+