संजू सैमसन ने तूफानी पारी के साथ रचा इतिहास, धांसू कीर्तिमान के साथ की रोहित शर्मा के क्लब में एंट्री

Sanju Samson: इंटरनेशनल क्रिकेट में कई पारियां ऐसी होती हैं, जो इतिहास में दर्ज होती हैं। संजू सैमसन की अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 की पारी भी कुछ ऐसी ही रही। पिछले मैच में जल्दी आउट होने के बाद उन पर सवाल उठ रहे थे लेकिन दिल्ली में उन्होंने जिस अंदाज में शुरुआत की, उसने कहानी ही बदल दी।

सैमसन ने महज 22 गेंदों में 57 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों में पूरा किया। सैमसन ने अपनी इस पारी के दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो ज्यादा भारतीय ओपनरों ने नहीं बनाया है।

Sanju Samson

रोहित शर्मा के खास क्लब में पहुंचे सैमसन

सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। दूसरे टी20 के बाद उनके नाम ओपनर के तौर पर 1026 रन हो गए हैं। इस सूची में सबसे ऊपर रोहित शर्मा हैं। उनके नाम भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 3750 रन हैं। उनके बाद केएल राहुल 1826 रन, शिखर धवन 1759 रन और अभिषेक शर्मा 1726 रन के साथ मौजूद हैं। इस ख़ास क्लब में अब पांचवां नाम संजू सैमसन का हो गया है।

बुमराह के नाम मेडन ओवर का कीर्तिमान

जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में पारी का पहला ही ओवर मेडन डालकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह टी20 इंटरनेशनल में उनका 13वां मेडन ओवर था, जिसके साथ वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए। बुमराह ने जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारावा को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 12 मेडन ओवर थे।

टीम इंडिया ने किया सीरीज पर कब्जा

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए।

जवाब में भारत ने 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 163 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रन और अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों में 39 रन बनाकर भारत की जीत की नींव रखी, जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने गेंद से 3 विकेट लेकर अफगानिस्तान को बड़े स्कोर से रोकने में अहम भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+