भारतीय टीम से बाहर होने पर रोहित शर्मा को लेकर संजू सैमसन का बड़ा बयान, कहा- मैं अनलकी....
Sanju Samson On Rohit Sharma: विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भारतीय टीम से लगातार बाहर रहना पड़ रहा है। वनडे वर्ल्ड कप में संजू सैमसन का चयन नहीं किया गया था। ऐसा माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में संजू सैमसन भारतीय दल का अहम हिस्सा होंगे। लेकिन संजू सैमसन की जगह चयनकर्ताओं ने दूसरे खिलाड़ियों को तवज्जो दे दी।
एशियाई गेम्स में भी थे बाहर: वर्ल्ड कप से पहले एशियाई गेम्स के लिए चुनी गई टीम में भी संजू सैमसन भारतीय दल का हिस्सा नहीं थे। संजू सैमसन को लगातार नजर अंदाज किए जाने पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ फैंस संजू सैमसन को अनलकी बता रहे हैं। सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी से खुद को कई बार साबित करने का काम किया है।

खुद को अनलकी नहीं मानते सैमसन: संजू सैमसन से एक इंटरव्यू के दौरान भारतीय टीम से बाहर होने को लेकर सवाल किया गया। उनसे यह भी कहा गया कि उन्हें ज्यादातर फैंस अनलकी मानते हैं। संजू सैमसन ने इस पर दिल जीतने वाला जवाब दिया। संजू ने एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि लोग उन्हें अनलकी क्रिकेटर कहते हैं। लेकिन वह अनलकी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जहां तक भी पहुंचे हैं। वहां तक उन्होंने कभी सोचा नहीं था इसलिए वह अपने आप को अनलकी नहीं मानते हैं।
रोहित से मिला है सपोर्ट: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में संजू सैमसन ने बताया कि रोहित शर्मा ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि जब वह टीम से बाहर गए थे तो रोहित शर्मा पहले वह इंसान थे जिन्होंने उनसे बात की थी। उन्होंने कहा था कि तुमने आईपीएल में अच्छा खेल दिखाया और मुंबई के खिलाफ जमकर छक्के लगाए। उन्होंने कहा कि रोहित ने उन्हें हमेशा सपोर्ट करने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications