ऋषभ पंत या संजू सैमसन, कौन है T20 विश्वकप के लिए बेहतर, क्या कहते हैं आंकड़े
टीम इंडिया टी-20 विश्वकप के लिए अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस वर्ष विश्वकप वेस्टइंडीज और अमेरिका में जून माह में खेला जाएगा। टीम इंडिया का विश्वकप में पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ है।
विश्वकप से पहले एक बड़ा सवाल अभी भी बना हुआ है कि टीम इंडिया के लिए प्लेइंग 11 में विकेटकीपर कौन होगा। भारत के पास इस रेस में ऋषभ पंत और संजू सैमसन उपलब्ध हैं। दोनों को विश्वकप की टीम में चुना गया है।

हालांकि इस आईपीएल में ऋषभ पंत की तुलना में संजू सैमसन का रिकॉर्ड बल्ले से अच्छा रहा है, लेकिन विकेट के पीछे पंत सैमसन से बेहतर नजर आए हैं। एक और बात जो पंत के पक्ष में जाती है वह यह कि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं।
पंत पांचवे-छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं। जबकि संजू सैमसन ने आईपीएल में शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी की है। अगर भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर की बात करें तो वह लगभग सेटल है, ऐसे में उसमे बदलाव की संभावना कम है। इस लिहाज से पंत बेहतर विकल्प नजर आते हैं।
रोहित शर्मा,विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल शीर्ष क्रम में खेलते नजर आएंगे। वहीं पंत मध्य क्रम में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो लेफ्ट-राइट का कॉम्बिनेशन बेहतर हो सकता है। लिहाजा प्लेइंग 11 में उनकी दावेदारी मजबूत नजर आती है।
इस आईपीएल पंत का प्रदर्शन
ऋषभ पंत की बात करें तो वह चोटिल होने के बाद लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं। आईपीएल में उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। 13 मैच में 446 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 88 रहा है।
उनका औसत 40.55 और स्ट्राइक रेट 155.40 का रहा है। इस दौरान पंत ने 3 अर्धशतक लगाए हैं। पंत ने इस आईपीएल में 36 चौके और 25 छक्के लगाए हैं। उनकी विकेट कीपिंग की बात करों तो 5 स्टंपिंग और 11 कैच उन्होंने लिए हैं।
इस आईपीएल सैमसन का प्रदर्शन
इस आईपीएल में संजू सैमसन ने 12 मैच में 60.75 के औसत से 486 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रन का रहा है जबकि उनका स्ट्राइक रेट 158 का रहा। पंत ने 13 मैचों में 5 अर्धशतक लगाए हैं। जिसमे 23 छक्के और 44 चौके शामिल हैं। उनकी विकेट कीपिंग की बात करें तो एक स्टंपिंग और 6 कैच उन्होंने लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications