'पंत-राहुल से कंपटीशन करके कहां जाऊंगा', संजू सैमसन के 'इंडिया कॉन्सेप्ट' ने जीता दिल- VIDEO

नई दिल्ली, 17 सितंबर: भारत के एक होनहार खिलाड़ी हैं जिनका नाम है संजू सैमसन। लोग उनमें महेंद्र सिंह धोनी की झलक देखते हैं। सैमसन बहुत लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन टीम से अंदर-बाहर रहने का सिलसिला भी उतना ही पुराना है। उन्होंने पिछले 2 साल में अपने आपको काफी तराशा है और इसका असर आईपीएल में भी देखने को मिला है। सैमसन समय बढ़ने के साथ लीडरशिप क्वालिटी भी इंप्रूव करते गए हैं जिसके चलते उनको राजस्थान रॉयल्स की कमान सौंपी गई है।

बात केवल भावनाओं की नहीं है

बात केवल भावनाओं की नहीं है

फिर भी खिलाड़ी के लिए T20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं बन पाई और फैंस का दिल टूट गया है। दरअसल बात केवल भावनाओं की नहीं है क्योंकि संजू सैमसन की काबिलियत पर खुद कप्तान रोहित शर्मा ने भी काफी भरोसा जताया था। सैमसन ने आईपीएल के बाद टीम इंडिया में अपने लिए कम ही मौके पाए। उनको एशिया कप से भी बाहर कर दिया गया लेकिन वह पिछले 2 साल से भारतीय टीम के लिए मिले सीमित अवसरों पर चमकने में कामयाब रहे। यहां तक कि रोहित शर्मा ने भी कहा था कि आस्ट्रेलिया में संजू सैमसन की तूफानी बल्लेबाजी करने की क्षमता निखर कर सामने आ सकती है।

सैमसन सब बातों से काफी दूर

सैमसन सब बातों से काफी दूर

भारत के सीनियर चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा भी कह चुके थे कि संजू सैमसन वर्ल्ड कप 2022 के लिए स्कीम में है। पर अंत में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के लिए उनको बाहर का रास्ता दिखाया गया। फैंस इससे बिफर पड़े हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होने वाले मुकाबले में विरोध करने का भी मन बनाया है लेकिन सैमसन इन सब बातों से काफी दूर हैं। वे बिल्कुल भी नहीं मानते कि वे टीम इंडिया में जगह के लिए कोई कंपटीशन कर रहे हैं।

क्लियर और पॉजिटिव रहना जरूरी

क्लियर और पॉजिटिव रहना जरूरी

संजू का मानना है कि वे काफी भाग्यशाली हैं जो 5 साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर पाए। वो भारतीय टीम जो 5 साल पहले भी उतनी ही महान थी। सैमसन के मुताबकि यह टीम की क्वालिटी है कि यहां स्क्वायड में जगह बनाने के बावजूद प्लेइंग इलेवन के लिए मारामारी मची रहती है। सैमसंग का मानना है की ऐसी क्वालिटी की टीम में अपने चयन को लेकर बिल्कुल क्लियर और पॉजिटिव रहना जरूरी है। सेलेक्शन क्यों नहीं हो रहा है इसके पीछे सकारात्मक सोचकर ही काम चलेगा।

संजू सैमसन का 'इंडिया कॉन्सेप्ट'

संजू सैमसन का 'इंडिया कॉन्सेप्ट'

संजू ने सोशल मीडिया पर कुछ सवाल जवाब करते हुए इन बातों के उत्तर दिए हैं। सैमसन कहते हैं कि टीम इंडिया में जगह मिले या ना मिले। लेकिन सोच मेरी हमेशा पॉजिटिव रहती है। भारतीय क्रिकेट टीम बहुत ही अच्छी है।

सैमसन ने इस दौरान ऋषभ पंत व केएल राहुल के साथ अपने कंपटीशन को भी नकार दिया। यहां तक कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में किसी भी खिलाड़ी के साथ अपनी कंपटीशन से नकारा है। उन्होंने देश को आगे रखा है और कहा कि जब सब एक ही भारत से खेलते हैं तो टीम के खिलाड़ी से कंपटीशन का मतलब ही क्या है? यहां कंपटीशन में आने के लिए, देश के लिए कुछ हासिल करने के लिए खेल रहे हैं।

पंत-राहुल से कंपटीशन करके कहां जाऊंगा

सैमसन आगे कहते हैं, "कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं ऋषभ पंत की जगह ले रहा हूं या मैं केएल राहुल की जगह ले रहा हूं लेकिन ऐसी बात नहीं है। यह दोनों भी भारतीय क्रिकेट टीम से खेलते हैं। अगर मैं अपनी ही टीम के लिए खेलने वाले लोगों से कंपटीशन लगाने लगा तो फिर मैं अपने ही देश को निराश करुंगा। जो अच्छी बात नहीं होगी।"

सैमसंग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह अपने खेल को जारी रखेंगे और टीम चयन को लेकर उनके दिमाग में किसी तरह की कोई नेगेटिविटी नहीं है। बीसीसीआई ने हाल ही में संजू सैमसन को एक और जिम्मेदारी दी है जहां वे इसी महीने के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए कप्तान बनाए गए हैं। यह इस महीने के बाद में चेन्नई में खेली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+