'Lollipop देकर खुश कर दिया', सैमसन को मिली इंडिया ए की कमान तो भड़के फैंस; BCCI को सुनाई खरी-खोटी

16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए भारत समेत कई देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली, 17 सितंबर: 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए भारत समेत कई देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है, वहीं टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की अनदेखी की गई है। ऐसे में उनके फैंस बीसीसीआई से खासे नाराज हैं। हाल के सालों में संजू का वनडे और टी20 में प्रदर्शन शानदार रहा है। कुछ महीने पहले ही कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में उनके प्रदर्शन की सराहना भी की थी। लेकिन संजू को एशिया कप टीम में जगह नहीं मिली और लगभग यही टीम विश्वकप खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएगी। ऐसे में नाराज संजू के फैंस बीसीसीआई को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

रोहित ने की थी तारीफ

रोहित ने की थी तारीफ

आईपीएल के पिछले दो सीजन में संजू सैमसन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। यही कारण है घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम में उनकी वापसी हुई है। चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा कि संजू उनकी स्कीम में थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज की जमकर तारीफ की थी। हिटमैन ने कहा था कि संजू में बहुत अधिक प्रतिभा और मैच जीतने की क्षमता है। उनकी अच्छे शॉट खेलने की क्षमता ऑस्ट्रेलिया को बैकफट पर ला सकती है।

एशिया कप में नहीं मिली जगह

एशिया कप में नहीं मिली जगह

19 जुलाई 2015 को अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले संजू अभी तक टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें एशिया कप 2022 स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। इस टूर्नामेंट में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को बतौर विकेटकीपर चुना गया। बीसीसीआई ने शुक्रवार को सैमसन को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम का कप्तान नियुक्त किया। यह सीरीज इस महीने के अंत में चेन्नई में खेली जाएगी। बोर्ड ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इसके बाद सैमसन के फैंस नाखुश नजर आए और उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया।

टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम

टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर आश्विन। रिजर्व खिलाड़ी: दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि विश्नोई।

इंडिया ए टीम

इंडिया ए टीम

पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शबाज़ अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर , उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज अंगद बाव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+