भुवनेश्वर कुमार की बॉलिंग में क्या समस्या है? संजय मांजरेकर ने बताई गेंदबाज की बड़ी 'कमजोरी'
नई दिल्ली, 27 सितंबर: भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भुवनेश्वर कुमार की खराब फॉर्म के लिए उनकी थकावट को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना यह है कि भुवनेश्वर कुमार टीम में मौजूद सबसे ताकतवर खिलाड़ी नहीं है। भुवनेश्वर कुमार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज से आराम दिया गया है ताकि यह गेंदबाज T20 वर्ल्ड कप से पहले एक जरूरी लय हासिल कर सके।

गेंदबाजी में काफी समस्याएं
भुवनेश्वर कुमार ने पिछले कुछ मैचों में डेथ ओवर में की गई गेंदबाजी में काफी समस्याएं दिखाई है। वे एशिया कप में भी काफी रन देते हुए दिखाई दिए थे और आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रंखला में भी उन्होंने बुरी तरह रन लुटाए हैं जिसका खामियाजा कई बार भारत को हार के तौर पर भी भुगतना पड़ा है। मांजरेकर का मानना है शरीर से सबसे ताकतवर नहीं होने के बावजूद भुवनेश्वर कुमार साल में इतना ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं जिससे असर पड़ रहा है।

टीम के सबसे ताकतवर खिलाड़ियों में से नहीं है
संजय मांजरेकर ने स्पोर्ट्स18 के शो पर बात करते हुए कहा, मैंने भुवनेश्वर कुमार को मैंने कई सालों से देखा है और वे टीम के सबसे ताकतवर खिलाड़ियों में से नहीं है। वह ऐसे खिलाड़ी नहीं है जो बहुत सारा वर्क लोड अपने कंधों पर लेकर चलते हैं। वह एक ही फॉर्मेट खेलते हैं, मुश्किल से दूसरे फॉर्मेट में खेलते होंगे। वह कोई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कुछ समय बाद अगर वापसी करें तो काफी अच्छे गेंदबाज के तौर पर कुछ शुरुआती मुकाबले खेल लेते हैं। बशर्ते उनकी वापसी चोट के बाद ना हो रही हो।

थकावट का नतीजा
संजय मांजरेकर ने यह भी कहा कि भारत को अपने तीसरे गेंदबाजी विकल्प की ओर देखने की जरूरत है क्योंकि हर्षल पटेल की भी अपनी सीमाएं हैं। मांजरेकर आगे कहते हैं कि, मैं भुवनेश्वर कुमार की इस कमतर परफॉर्मेंस को उनकी थकावट का नतीजा मान रहा हूं। हर्षल पटेल एक सिम गेंदबाज के तौर पर सीमित है लेकिन भारत को एक तीसरे तेज गेंदबाज की और देखना होगा और मैं लगातार मोहम्मद शमी वह बाकी विकल्पों पर जोर देता रहूंगा।

अब दक्षिण अफ्रीका सीरीज की बारी
फिलहाल देखना होगा कि शमी तय समय पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खेल पाते हैं या नहीं। वे कोविड के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाहर बैठे थे लेकिन उनकी जगह पर तीन साल बाद टी20 में वापसी कर रहे उमेश यादव ने फिर साबित किया कि वे लंबे समय तक इस फॉर्मेट से आगे भी दूर रहेंगे। भारत के पास बुमराह थे लेकिन उन पर भी बुरी तरह मार पड़ी। कुल मिलाकर भारत ने यह सीरीज अक्षर पटेल की गेंदबाजी और कुछ बल्लेबाजों की बैटिंग के दम पर जीती।












Click it and Unblock the Notifications