Virat Kohli को होगी अब इस बात की टेंशन, इन प्लेयर्स से मिलेगा तगड़ा कंपटीशन
Sanjay Manjrekar on Virat Kohli: विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में अब कोहली की टीम बने रहने की टेंशन बढ़ गई है।

Sanjay Manjrekar on Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ फ्लॉप रहे थे। टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। यही वजह है कि विराट 6 साल बाद करियर की सबसे खराब टेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। कोहली ने एशिया कप में पहली बार टी-20 मुकाबले में शतक जड़ा था। वहीं वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने मैच विनिंग रन बनाए थे।

टी-20 टीम में नहीं मिली कोहली को जगह
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। लेकिन टी-20 टीम में वह अपनी जगह नहीं बना सके हैं। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोहली को टीम में बने रहने के लिए लगातार रन बनाने होंगे।

युवा खिलाड़ियों की वजह से बढ़ेगा दबाव
संजय मांजरेकर ने कहा कि विराट कोहली पर युवा खिलाड़ियों की वजह से लगातार रन बनाने का दवाब बढ़ेगा। विराट कोहली के ऊपर दबाव रहेगा कि वो लगातार बेहतर प्रदर्शन करें। अगर वो ऐसा करते हैं तभी टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रह सकेंगे। ईएसपीएन क्रिकइन्फो को दिए इंटरव्यू में संजय मांजरेकर ने कहा कि कोहली का अनुभव टीम के लिए जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही उन्हें अपने प्रदर्शन पर भी ध्यान रखना होगा।

टी-20 वर्ल्ड कप में रहा था शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक पहुंची थी। टीम को यहां तक पहुंचाने में विराट कोहली का अहम रोल रहा था। केएल राहुल और रोहित शर्मा पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे थे, ऐसे में कोहली ने आकर टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली थी। मांजरेकर ने कहा मैं यही चाहता था कि वो जितना ज्यादा हो सके इंटरनेशनल क्रिकेट खेलें। वो हर एक मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार रहें। हर मौके का फायदा उठाए और अपने आपको और बेहतर करने का काम करें।












Click it and Unblock the Notifications