क्या डिप्रेशन में हैं Sania Mirza? शोएब मलिक के एक्सट्रामैरिटल अफेयर से परेशान होकर उठाया ये बड़ा कदम
Sania Mirza Divorce: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक ने शनिवार 20 जनवरी को कराची में लोकप्रिय एक्ट्रेस सना जावेद से अपनी तीसरी शादी की पुष्टि की, जिससे भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से उनके अलग होने की अटकलें खत्म हो गईं।
साल 2022 से ही शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच मतभेदों के कारण अलगाव की अफवाहें फैल रही हैं, और पिछले कुछ वर्षों में उन्हें शायद ही कभी एक साथ देखा गया हो।

'शोएब मलिक का परिवार उनकी तीसरी शादी से खुश नहीं'
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, तलाकशुदा अभिनेत्री सना जावेद के साथ उनकी तीसरी शादी में शोएब मलिक के परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। द पाकिस्तान डेली की रिपोर्ट के अनुसार, मलिक की बहनों ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से उनके तलाक पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
एक्सट्रामैरिटल अफेयर से परेशान हो चुकी थीं सानिया
पाकिस्तानी समाचार आउटलेट ने आगे जो दावा किया वो हैरान करना वाला था। रिपोर्ट में कहा गया कि सानिया मिर्जा मलिक के विवाहेतर संबंधों (Extramarital Affairs) से थक गई थीं। हालांकि, न तो मिर्ज़ा और न ही मलिक की बहनों ने क्रिकेटर की तीसरी शादी पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी की है।
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का हो गया तलाक
परिवार के एक अंदरूनी सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सानिया मिर्जा ने तलाक की कार्यवाही शुरू कर दी है। सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा ने पीटीआई को बताया कि 'यह एक 'खुला' था', 'मैं इससे आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।' खुला एक मुस्लिम महिला का अपने पति को एकतरफा तलाक देने का अधिकार है।
मलिक और मिर्ज़ा ने अप्रैल 2010 में भारतीय खिलाड़ी के गृहनगर हैदराबाद में शादी कर ली और वे दुबई में रहते थे। दोनों का एक पांच साल का बेटा इज़ान है जोकि सानिया के साथ रहता है।
सानिया मिर्ज़ा की सोशल मीडिया पोस्ट
37 वर्षीय मिर्जा के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वह तनाव से गुजर रही थीं। लगभग एक सप्ताह पहले, उन्होंने इंस्टाग्राम पर बंद आंखों के साथ दर्पण के सामने खड़ी अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसके कैप्शन में लिखा, 'जब कोई चीज़ आपके दिल की शांति को परेशान करती है, तो उसे जाने दें।' दो दिन पहले उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें आंतरिक उथल-पुथल की ओर इशारा किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications