पूर्व क्रिकेट कप्तान के बेटे की वाइफ हैं सानिया मिर्जा की बहन, इस कंपनी से करती हैं करोड़ों की कमाई
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से तलाक के बाद पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। भारतीय टेनिस स्टार के जीवन में आई इस दुख की घड़ी में उनकी बहन अनम से उन्हें पूरा साथ मिल रहा है, जिसका उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में जिक्र भी किया है।
उन्होंने अपने इस लेटेस्ट पोस्ट में अनम को बेस्ट फ्रेंड, कॉन्फिडेंट, हीलर और प्रॉब्लम सॉल्वर बताया है। इसके साथ ही उन्होंने बहन अनम के लिए आई लव यू भी लिखा है, जबकि अनम ने भी पोस्ट में कमेंट के जरिए सानिया को- 'मेरी दुनिया हो' लिखा है। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर अनम करती क्या हैं और उनकी कमाई का जरिया क्या है।

इस कंपनी से करती हैं करोड़ों की कमाई
दरअसल, सानिया मिर्जा की बहन अनम एक फैशन डिजाइनर हैं। अनम 'लेबल बाजार डॉट कॉम' नाम की एक कंपनी की फाउंडर और सीईओ है, जोकि मुंबई और हैदराबाद में काफी फेमस है। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, सानिया की बहन अपनी इस कंपनी के जरिए करोड़ों कमा रही हैं।
पूर्व कप्तान के बेटे की वाइफ हैं सानिया मिर्जा की बहन
इसके अलावा पूर्व टेनिस स्टार के स्टाइलिश कपड़े भी अनम ही डिजाइन करती हैं। अनम ने अपनी पहली शादी टूटने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन को अपना जीवन साथी चुना। इस कपल का एक बच्चा भी है।
क्या मुश्किल दौर से गुजर रही है सानिया मिर्जा की लाइफ?
दरअसल, शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा हाल ही में किसी पब्लिक इवेंट में नजर आईं थीं, जहां उन्हें पैपराजी को पोज देते हुए देखा जा सकता है। सानिया मिर्जा के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने ये अनुमान लगाने में बिल्कुल भी देरी नहीं की कि स्टार की लाइफ काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है।
वायरल वीडियो में सानिया मिर्जा उस वक्त परेशान नजर आईं जब पोज देने के लिए पैपराजी ने उन्हें अलग-अलग साइड पर खड़े होने और उनके कैमरे की ओर देखने के लिए कहा। इस पर सानिया मिर्जा ने थोड़े गुस्से के साथ कहा, 'इतना इंस्ट्रक्शन।' हालांकि, अगले ही पल उन्होंने स्माइल के साथ पैपराजी को पोज दिए।
साल 2010 में हुआ था सानिया और शोएब का निकाह
दरअसल, भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे और उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। भारतीय स्टार खिलाड़ी का जीवन एक समय पर बहुत ही सुखमय व्यतीत हो रहा था, मगर 2024 आते-आते उनका रिश्ता इतना खराब हो गया कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications