पिता सुपरस्टार तो बेटा फ्लॉप! क्रिकेट छोड़ा फिर भी होती है करोड़ों की कमाई, सानिया मिर्जा की बहन से हुई शादी

Sania Mirza Sister Anam Mirza News: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक के बाद से ही सानिया मिर्जा को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। सानिया मिर्जा खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ लगातार फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं।

बहन ने भी की थी क्रिकेटर से शादी

सानिया मिर्जा की तरफ उनकी बहन अनम मिर्जा ने भी एक क्रिकेटर से ही शादी रचाई थी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन से अनम मिर्जा ने शादी रचाई थी। सानिया मिर्जा की बहन ने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद मोहम्मद असदुद्दीन के साथ शादी रचाई थी।

Anam Mirza 1

11 दिन में खत्म हो गया था करियर

मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन का क्रिकेट करियर महज 11 दिनों में खत्म हो गया था। मोहम्मद अजहरुद्दीन करीब 15 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने में सफल रहे थे और वह 6 साल तक भारतीय टीम के कप्तान भी रहे थे। लेकिन उनके बेटे मोहम्मद असदुद्दीन अपने पिता की तरह कमाल नहीं कर सके।

क्रिकेट छोड़ बन गए वकील

मोहम्मद असदुद्दीन अब एक पॉपुलर वकील हैं। वकालत के दम पर उन्होंने करोड़ों की कमाई की है। मोहम्मद असदुद्दीन ने सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा से शादी रचाई थी। इन दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया था। अनम मिर्जा की पहली शादी साल 2018 में हैदराबाद के कारोबारी अकबर रशीद से हुई थी। लेकिन दो साल बाद इनका तलाक हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+