Shoaib Malik- Ayesha Omar Affair: 'मैं शोएब मलिक से...', अख्तर के चैट शो में आयशा ने बताया रिश्ते का सच
तलाक की खबरों के बीच इंडिया की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने संन्यास ले लिया है। उन्होने शोएब से शादी साल 2010 में की थी। इस शादी के आठ साल बाद कपल को बेटा इजहान हुआ था।

Sania Mirza -Shoaib Malik Divorce? : टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरों ने पिछले साल से ही लोगों को कन्फ्यूज किया हुआ है। लोग इनकी शादी का सच समझ नहीं पा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शोएब मलिक इन दिनों पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर के इश्क में गिरफ्तार हैं और इसी कारण उनके और सानिया के रिश्ते में खटास आई है, जिसके चलते वो पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं और अपने कुछ प्रोफेशनल अनुबंध की वजह से तलाक का सच लोगों को नहीं बता रहे हैं। सानिया और शोएब तो चुप्पी साधे हुए है लेकिन वहीं दूसरी ओर आयशा को लेकर सोशल मीडिया पर तरह -तरह की बातें हो रही हैं। आयशा को कुछ लोगों ने घर तोड़ने वाली महिला तक कह डाला है।

आयशा उमर ने खोला राज
इस गंभीर विषय पर पहली बार आयशा उमर ने खुलकर बात की है, वो भी पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर के चैट शो में। उन्होंने शो में बिना रूके अपने और शोएब मलिक के रिश्ते का सच बताया है। दरअसल शोएब ने चैट शो में आयशा से कहा कि 'इन दिनों सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की बातें हो रही हैं और आपका भी जिक्र किया जा रहा है।'
'इन अफवाओं में कोई सच्चाई नहीं'
जिस पर आयशा ने उन्हें रोकते हुए कहा कि 'इन अफवाओं में कोई सच्चाई नहीं है, मैं कभी भी एक मैरिड व्यक्ति या कमिटेड पुरुष के प्रति आकर्षित नहीं हो सकती हूं, हर कोई मुझे जानता है, ये कहने की मुझे जरूरत नहीं है। मैं और मलिक कभी साथ हो ही नहीं सकते '

'वो यहां नहीं है, सरहद पार है'
इसके बाद अख्तर उनके और मलिक के फोटोशूट का जिक्र करते हुए उसे 'रिवीलिंग' कहते हैं, तो इस पर आयशा उनसे ही सीधे सवाल करती हैं कि "किसने कहा?", जिस पर शोएब बोलते हैं कि 'ये कंट्रोवर्सी बहुत बड़ी हो गई है।' तो इस पर अभिनेत्री बोलती हैं कि 'वो यहां नहीं है, सरहद पार है।'

'सानिया और शोएब का काफी सम्मान करती हूं'
वैसे इस चैट शो से पहले सोशल मीडिया पर एक यूजर की ओर से किए गए सवाल पर भी आयशा ने कहा था कि 'उनका और शोएब मलिक का कोई अफेयर नहीं है, वो किसी भी शादीशुदा मर्द से रिश्ते की बात सोच ही नहीं सकती हैं, वो सानिाया मिर्जा और शोएब मलिक का काफी सम्मान करती हैं, जिस फोटोशूट पर इतना तमाशा मचा है, वो साल भर पहले का है, जिसे कि मीडिया ने गलत ढंग से अब प्रसारित किया है। '
सानिया-शोएब के बीच चल रही खटपट
मालूम हो कि तलाक की खबरों के बीच इंडिया की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने संन्यास ले लिया है। उन्होने शोएब से शादी साल 2010 में की थी। इस शादी के आठ साल बाद कपल को बेटा इजहान हुआ था। खास बात ये है कि शोएब मलिक की बेगम बनने के बाद भी सानिया ने भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications