मोहम्मद शमी ने लहराया तिरंगा, यूं दिखाया देशप्रेम, सानिया मिर्जा ने भी कही दिल की बात

Independence Day 2024 Sania Mirza and Mohammed shami: देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय खेल जगत ने सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाएं दी। गौतम गंभीर, मोहम्मद शमी, इरफान पठान, रानी रामपाल, पवन सरोहा, गीता फोगट, सानिया मिर्जा और विजेंदर सिंह जैसे खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपने देश की आजादी को लेकर संदेश शेयर रने का काम किया।

15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ भारत

भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी। यह महान उपलब्धि महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आज़ाद, रामप्रसाद बिस्मिल और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के कारण संभव हुई।

Sania Mirza 1

खेलों के अंदर भारत का दमदार प्रदर्शन

हाल के वर्षों में भारत ने विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार पांच वर्षों तक टेस्ट रैंकिंग में खुद को टॉप स्थान पर बनाए रखा और हाल ही में टी 20 विश्व कप जीतने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा भारत ने 2021 और 2024 ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया और पिछले साल चीन में आयोजित एशियाई खेलों में 111 मेल हासिल किए।

खिलाड़ियों ने शेयर किया पोस्ट

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ एक तिरंगे के साथ फोटो शेयर किया। मोहम्मद शमी ने भी अपनी शुभकामनाएं इस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी। इसके अलावा अन्य एथलीट ने भी आजादी की शुभकमानाएं साझा की है। सानिया मिर्जी ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत की जमकर तारीफ की है।

गौतम गंभीर ने जीता दिल

इस मौके पर गौतम गंभीर ने लिखा कि आज जब हम अपनी आज़ादी का जश्न मना रहे हैं, तो हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना चाहिए। उनका साहस और दृढ़ संकल्प हमें हर क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। मोहम्मद शमी ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कीं और लिख कि सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! आइए अपने देश के बेहतर भविष्य के लिए काम करके अपने नायकों का सम्मान करें।

इरफान पठान और रानी रामपाल ने किया पोस्ट

इरफान पठान और रानी रामपाल जैसे एथलीटों के योगदान ने वैश्विक मंच पर भारत का दर्जा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी लगन और कड़ी मेहनत देश भर के युवा एथलीटों को प्रेरित करती रहती है। पवन सरोहा और गीता फोगट ने भी सोशल मीडिया पर भारतीय होने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में एकता और दृढ़ता के महत्व पर प्रकाश डाला। गीता फोगट ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हमारी यात्रा अविश्वसनीय रही है।" "आइए हम भारत को और भी महान बनाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+