आखिर किसे प्यार से 'मोटू' बुलाती हैं Sania Mirza, क्रिकेटर के साथ तस्वीर वायरल, 19 साल पुरानी है दोस्ती

Sania Mirza Instagram picture: 12 दिसंबर 2024 को भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने अपना 43वां बर्थडे मनाया। इस खास दिन पर उन्हें क्रिकेट जगत से लेकर उनके दोस्त और फैंस लगातार बधाईयां देने का काम किया। इस मौके पर पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी युवराज को शुभकामनाएं दी। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर युवराज के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए दिल की बात कही है।

युवी को मोटू' बुलाती हैं सानिया

इस तस्वीर के साथ सानिया ने मजेदार कैप्शन लिखा कि हैप्पी बर्थडे मोटू, 19 सालों की दोस्ती और अभी भी मेरे चेहरे पर वही कन्फ्यूज्ड एक्सप्रेशन है। तुम ऐसे ही हंसते रहो और दूसरों को भी हंसाते रहो। सानिया मिर्जा का यह इंस्टाग्राम स्टोरी फैंस के बीच चर्चा में है। बता दें कि सानिया मिर्जा युवराज सिंह को प्यार सो मोटू बुलाती हैं। जबकि युवी सानिया को मिर्ची कहकर पुकारते हैं। सानिया और युवराज की दोस्ती काफी पुरानी है।

Sania Mirza 1

युवी के नाम है कई बड़े रिकॉर्ड

युवराज सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। युवराज के नाम कई रिकॉर्ड हैं। युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 मैच में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था। यह वर्ल्ड कप में हुआ था और आज भी यह रिकॉर्ड कायम है। युवी ने साल 2007 में 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

ऐसा रहा युवराज का करियर

युवराज ने 2000 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और 2017 तक कुल 304 वनडे मैचों की 278 पारियों में 14 शतक और 52 अर्धशतक के साथ 8701 रन बनाए। इसके अलावा, उन्होंने 161 पारियों में 111 विकेट भी लिए। 2007 से 2017 तक युवराज सिंह ने 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 8 अर्धशतक के साथ 1177 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने 31 पारियों में 28 विकेट भी चटकाए। युवराज ने 2003 से 2012 तक 40 टेस्ट मैचों में तीन शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 1900 रन बनाए और 9 विकेट भी लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+