KKR vs RCB Match: बारिश के कारण रद्द हुआ आरसीबी-केकेआर का मैच तो किसे होगा फायदा?
Kolkata Weather Today: आईपीएल 2025 के पहले ही मैच पर खराब मौसम का साया मंडरा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले के धुलने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो आरसीबी और केकेआर में से किसे फायदा होगा?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज कोलकाता में बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। पहले ही मैच में फैंस को निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि न सिर्फ मैच बल्कि आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी भी प्रभावित हो सकती है।

कोलकाता का मौसम अपडेट
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ओडिशा से विदर्भ तक फैली ट्रफ के कारण कोलकाता और आसपास के इलाकों में 20 से 22 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।
शनिवार सुबह कोलकाता में हुई बारिश
शनिवार सुबह और शुक्रवार रात भी कोलकाता में बारिश दर्ज की गई, जिससे पिच और आउटफील्ड गीली हो गई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शाम 7:30 बजे - जब मैच शुरू होना है- तब भी बारिश की 48% संभावना है। हालांकि, देर रात बारिश की संभावना घटकर 35%, 24% और 19% हो जाएगी, लेकिन मैच के पूरे होने को लेकर संदेह बरकरार है।
बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो किसे होगा फायदा?
पहली बात तो ये है कि बीसीसीआई ने इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे तय नहीं किया है। ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो किसी एक टीम को कोई फायद नहीं होगा। ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा।
यह शुरुआत RCB और KKR दोनों के लिए संतोषजनक नहीं होगी, क्योंकि दोनों फ्रेंचाइज़ी नए कप्तानों के नेतृत्व में अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत करना चाहती हैं। हालांकि, अगर बारिश रुकती है और मैच कम ओवरों में भी खेला जाता है, तो दोनों टीमें इसे जीतने के लिए हर संभव कोशिश करेंगी। अब सभी की नजरें मौसम पर टिकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications