CSK ने छोड़ा तो इस मैच विनर को दिल्ली कैपिटल्स ने लपका, महज 97 गेंद पर जड़ दिया सबसे तेज दोहरा शतक

Sameer Rizvi double hundred: समीर रिजवी (Sameer Rizvi) ने 21 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है। उत्तर प्रदेश के कप्तान समीर रिजवी ने त्रिपुरा के खिलाफ खेले गए मेन्स की अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी मैच में यह ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 97 गेंदों में नाबाद 201 रन बनाए, जो एक बेहतरीन उपलब्धि है।

समीर रिजवी ने जड़ा दोहरा शतक (Sameer Rizvi double hundred)

समीर रिजवी ने अपनी पारी में 13 चौके और 20 छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने त्रिपुरा के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। इस धमाकेदार पारी के साथ समीर ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया और घरेलू क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। सिर्फ 97 गेंदों में नाबाद 201 रन बनाकर उन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Sameer Rizvi 1

टीम को 405 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया

समीर रिजवी ने एक बेहतरीन पारी खेलते हुए अकेले दम पर अपनी टीम को 405 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इस तरह की पारी रिजवी के आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत को बताती है। वह भविष्य में आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भी अपनी क्षमता को साबित करने के लिए तैयार हैं। यह पारी निश्चित रूप से उनकी क्षमताओं का परिचायक है और आईपीएल में उनकी संभावनाओं को और मजबूत बनाती है।

सबसे तेज दोहरा शतक जड़ बनाया रिकॉर्ड

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड पहले न्यूजीलैंड के चैड बोवेस के पास था, जिन्होंने 107 गेंदों पर यह कारनामा किया था। इसके पहले भारतीय बल्लेबाज नारायण जगदीशन और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने क्रमशः विजय हजारे ट्रॉफी और मार्श कप में 114 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था। रिजवी ने अब इन दिग्गजों को पछाड़कर सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में खरीदा

समीर रिजवी को दिल्ली कैपिटल्स ने साल 2024 आईपीएल ऑक्शन में खरीदा है। समीर रिजवी एक पावर हिटर बल्लेबाज हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैपिटल्स का ध्यान आकर्षित किया। दिल्ली कैपिटल्स से पहले समीर रिजवी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+