पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने रमीज राजा पर साधा निशाना, कामरान अकमल से कहा, 'सुना है आपको लीगल नोटिस आया है'
रमीज राजा के पद से हटने के बाद से कई पूर्व पाकिस्तानी प्लेयरों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं तो वहीं पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने रमीज राजा पर एक कटाक्ष किया है।

इंग्लैंड के हाथों अपने घर में टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में जबरदस्त भूचाल आया हुआ है। लगातार पिछले 4 टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में दो बड़े बदलाव भी देखने को मिले। सबसे पहले तो पूर्व क्रिकटेर रमीज राजा को पीसीबी अध्यक्ष के पद बर्खास्त किया गया। फिर उसके बाद नजम सेठी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उसके बाद पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को अंतरिम चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन सभी बदलावों के बीच बाबर आजम अपनी कप्तानी को बचाने में कामयाब रहे।
रमीज राजा के पद से हटने के बाद से कई पूर्व पाकिस्तानी प्लेयरों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं तो वहीं पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने रमीज राजा पर एक कटाक्ष किया है। दरअसल, एक यूट्यूब चैनल के शो पर सलमान बट ने रमीज राजा के उस रिएक्शन पर कटाक्ष किया है, जो उन्होंने पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद दी थी। रमीज राजा ने खुद के पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नजम सेठी पर हमला किया था। इसके बाद पीसीबी ने रमीज राजा को एक नोटिस भी जारी कर दिया। इसी को लेकर सलमान बट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रमीज राजा की नाराजगी को लेकर सलमान बट और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सलमान ने अपना रिएक्शन दिया है। सलमान बट ने कहा है, "पाकिस्तान क्रिकेट में चेयरमेन का बदला जाना कोई पहली बार तो नहीं है, इस तरह की नाराजगी जाहिर करना सही नहीं था। कितने चेयरमैन आए और गए हैं, लेकिन इस तरह से किसी ने नाराजगी नहीं जाहिर की। यह (रमीज राजा) तो ऐसे नाराज हो रहे हैं, जैसे छोटे का कोई खिलौना छीन लिया हो, आपके पास और विकल्प खुले हैं।"
आपको बता दें कि सलमान बट ने इस बातचीत की शुरुआत कामरान अकमल के साथ एक मजाक के साथ की थी। कार्यक्रम के शुरू में सलमान बट ने कामरान को छेड़ते हुए कहा, "क्या हाल हैं कामी भाई... मेलबर्न से आपका स्वागत है। सुना था आपको किसी ने लीगल नोटिस भेजा था, वो अब चले गए हैं तो किसी ने नोटिस ही नहीं किया।" सलमान बट के इस मजाक का कामरान ने तुरंत जवाब दिया और कहा कि बट साहब ऐसी कोई बात नहीं है, वो मीडिया में गलत खबरें आई थीं, मुझे किसी ने नोटिस नहीं भेजा।"
आपको बता दें कि हाल ही में मीडिया में ऐसी खबरें लगातार आई थीं कि पीसीबी ने कामरान अकमल को नोटिस जारी किया है। उनपर आरोप हैं कि उन्होंने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की हार को लेकर आलोचना करते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। हालांकि कामरान ने इसे गलतफहमी बताया है।












Click it and Unblock the Notifications