WTC Final: 'मुझे ये उम्मीद नहीं थी...,' सौरव गांगुली के बयान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने सौरव गांगुली को लेकर कहा कि,'मुझे उम्मीद नहीं थी कि एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी और कप्तान ऐसा कुछ कहेंगे। आप लीग क्रिकेट की तुलना टेस्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कैसे कर सकते हैं?
WTC Final 2023: टीम इंडिया को पिछले हफ्ते विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 209 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी, तब से टीम इंडिया की कप्तानी में दो बार बदलाव किया गया, लेकिन नतीजा वही रहा। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने सौरव गांगुली के एक बयान को लेकर उनका घेराव किया है।
इस हार के बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दावा किया था कि 'आईपीएल खिताब जीतना आईसीसी खिताब जीतने से ज्यादा मुश्किल है। उन्होंने कहा कि, मुझे रोहित पर पूरा भरोसा है। उन्होंने और एमएस धोनी ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं।'

'आईपीएल जीतना आसान नहीं है क्योंकि यह एक कठिन टूर्नामेंट है। आईपीएल जीतना वर्ल्ड कप जीतने से ज्यादा मुश्किल है क्योंकि यहां 14 मैच होते हैं जिसके बाद आप प्लेऑफ में हिस्सा लेते हैं। वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ 4-5 मैच लगते हैं. आईपीएल में आपको चैंपियन बनने के लिए 17 मैच लगते हैं।'
ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने सौरव गांगुली के बयान का जवाब दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में कहा कि, 'मुझे उम्मीद नहीं थी कि एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी और कप्तान ऐसा कुछ कहेगा।'
बट ने आगे कहा कि, 'आप लीग क्रिकेट की तुलना टेस्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कैसे कर सकते हैं? दोनों में कोई तुलना है ही नहीं। आप क्रिकेट के अल्टीमेट फॉर्मेट की तुलना सबसे छोटे फॉर्मेट से कर रहे हैं। जहां एक टीम में केवल चार इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं? इनमें कोई तुलना नहीं है।'
उन्होंने कहा कि, 'विराट के जाने के बाद चयनकर्ताओं को एक कप्तान की जरूरत थी और उस समय रोहित शर्मा सबसे अच्छा विकल्प थे। उन्होंने 5 आईपीएल ट्राफियां जीती थीं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था, उसने एशिया कप जीता। वह सबसे अच्छा विकल्प था।
'भारत टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी खेला था, हालांकि ये अलग बात है कि हम हार गए। दो साल पहले भी हम डब्ल्यूटीसी फाइनल हार गए थे। हम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गए। इसलिए, चयनकर्ताओं ने उस व्यक्ति को चुना जो इस काम के लिए सबसे अच्छा था।'












Click it and Unblock the Notifications