Ind vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर मिल सकता है रोहित शर्मा को आराम, जानिए कब होगा टीम का ऐलान

India vs West Indies series Rohit Sharma: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

India vs West Indies series Rohit Sharma: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप गंवाने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब वेस्टइंडीज दौरे पर होगी। वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज में पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है। टेस्ट टीम में कुछ बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं।

27 जून को होगा टीम का ऐलान: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा 27 जून को की जा सकती है। वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम को दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन तीनों में से किसी एक सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है।

Rohit Sharma

वर्कलोड को मैनेज करना होगा: रोहित शर्मा के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें रेस्ट दिया जा सकता है। रोहित शर्मा आईपीएल से लगातार क्रिकेट मैच खेल रहे हैं। लिहाजा फिटनेस को ध्यान में रखते हुए रोहित को किसी एक फॉर्मेट से बाहर रखा जा सकता है। ऐसा ही कुछ विराट कोहली और दूसरे सीनियर खिलाड़ियों के साथ भी किया जा सकता है।

पहले होगी रोहित शर्मा से बात: टीम मैनजमेंट पहले इस मामले में रोहित शर्मा से बात करेगी। इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि रोहित को कब आराम दिया जाएगा। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज वर्ल्ड कप में अहम खिलाड़ी हैं। लिहाजा इन दोनों तेज गेंदबाजों को भी किसी एक फॉर्मेट में टीम से बाहर रखा जाना तय माना जा रहा है।

जानिए कब होंगे मुकाबले

12 जुलाई, बुधवार से 16 जुलाई, रविवार तक पहला टेस्ट डोमिनिका में खेला जाएगा।
20 जुलाई, गुरुवार से 24 जुलाई, सोमवार तक दूसरा टेस्ट त्रिनिदाद में खेला जाएगा।
27 जुलाई, गुरुवार को डोमिनिका में पहला वनडे खेला जाएगा।
29 जुलाई, शनिवार को बारबाडोस में दूसरा वनडे खेला जाएगा।
4 अगस्त, शुक्रवार को त्रिनिदाद में पहला टी-20 खेला जाएगा।
6 अगस्त, रविवार को गुयाना में दूसरा टी-20 खेला जाएगा।
8 अगस्त, मंगलवार को गुयाना में तीसरा टी-20 खेला जाएगा।
12 अगस्त, शनिवार को फ्लोरिडा में चौथा टी-20 खेला जाएगा।
13 अगस्त, रविवार को फ्लोरिडा में पांचवां टी-20 खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+