Rohit Sharma को क्या टी-20 की कप्तानी से हटा देना चाहिए? पाकिस्तानी दिग्गज ने दिया ये जवाब

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है।

Salman butt about Rohit Sharma captaincy: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। क्रिकेट के कई दिग्गज रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने की वकालत कर रहे हैं। बतौर कप्तान रोहित के लिए यह वर्ल्ड कप बल्ले से भी काफी निराशाजनक गुजरा है। यही वजह है कि उन्हें लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है।

सलमान बट ने रोहित को लेकर कही बड़ी बात

सलमान बट ने रोहित को लेकर कही बड़ी बात

वहीं इस मामले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने कहा कि हार्दिक पंड्या को भारत के नए टी20 कप्तान बनाना जल्दबाजी भरा फैसला होगा। सलमान के मुताबिक अगर टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान रोहित शर्मा ने रन बनाए होते तो इस तरह के सवाल सामने नहीं आ रहे होते। सलमान बट ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि रोहित शर्मा को लेकर जो बातें चल रही है वो सही नहीं है।

रोहित ने भी पांच बार जीता है खिताब

रोहित ने भी पांच बार जीता है खिताब

हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने के पीछे दिग्गज लगातार ऐसी दलील दे रहे हैं कि पंड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात को आईपीएल जिताया है। इस पर सलमान बट कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि कौन उन्हें कप्तान के रूप में देख रहा है और कौन इस तरह के सपने देख रहा है। उनके पास प्रतिभा है और उन्होंने आईपीएल खिताब जीता है। लेकिन रोहित शर्मा भी आईपीएल में पांच से छह बार सफल रहे हैं।

रोहित को हटाना जल्दबाजी होगी

रोहित को हटाना जल्दबाजी होगी

पंड्या बनाम रोहित की बहस पर सलमान बट ने कहा कि एशियाई देशों में बड़े फैसले बहुत तेजी से और अक्सर अव्यवस्थित तरीके से लिए जाते हैं। एशियाई उपमहाद्वीप में, लोग बहुत जल्द ही इस तरह के बड़े और बड़े अवसरों के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं। सलमान ने कहा कि रोहित को हटाना अभी जल्दबाजी होगी। बता दें कि पंड्या को न्यूजीलैंड में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत का कप्तान चुना गया है। इस सीरीज से रोहित शर्मा के साथ-साथ साथी सीनियर्स विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+