'कुछ-कुछ रिवर्स स्विंग जैसी है', सचिन ने थाइलैंड में सीखी पहली बार कयाकिंग- VIDEO
सचिन तेंदुलकर थाइलैंड में अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं जहां उन्होंने कयाक की सवारी का लुत्फ उठाया। पहले कयाकिंग के कुछ बेसिक्स सीखे और फिर पानी में उतर गए।

भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव स्पोर्ट्सपर्सन में से एक है और बुधवार को मास्टर ब्लास्टर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जहां पर वह थाईलैंड में पहली बार कयाकिंग सीख रहे हैं। कयाक एक छोटी से संकरी नाव होती है जिसमें डबल ब्लैडेड पैडल का इस्तेमाल किया जाता है। कयाकिंग को एक मजेदार वाटर स्पोर्ट्स भी माना जाता है।
कयाक का इस्तेमाल शिकार के लिए किया जाता था फिर इसको मछली पकड़ने के लिए और यात्रियों को पानी के दूसरी पार पहुंचाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा। लेकिन ये बाद में एक रीक्रिएशन एक्टिविटी में तब्दील हो गई और फिर दुनिया भर में यह अब स्पोर्ट्स में भी बदल गई।
सचिन ने कयाकिंग की वीडियो शेयर की
कयाकिंग में नाव सवार साइड टू साइड पैडल स्ट्रोक के साथ पानी में आगे बढ़ता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि सचिन तेंदुलकर इस खेल के बेसिक्स को सीख रहे हैं। सचिन ने इसकी वीडियो शेयर की है जिस पर कैप्शन दिया है कि एक बदलाव के तौर पर वे ये सब सीख रहे हैं। सचिन वीडियो में यह भी कहते हैं कि यह कुछ-कुछ रिवर्स स्विंग के जैसी है। यहां एक ट्रेनर सचिन को लगातार सिखा रहा है और बाद में सचिन पानी में कयाकिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। कयाक पर 2 लोग सवार है जिसमें सचिन पीछे बैठे हुए हैं।
थाइलैंड की यात्रा पर सचिन
सचिन लगभग हर सप्ताह कोई न कोई दिलचस्प वीडियो या फोटो अपने इंस्टाग्राम पर डालते रहते हैं। उनकी इंस्टा फीड विविधतापूर्ण पोस्ट से भरी पड़ी है। पिछले सप्ताह उन्होंने थाईलैंड के बीच पर खाना खाते हुए अपनी फोटो शेयर की थी। इसी महीने की शुरुआत में भी सचिन ने फीफा वर्ल्ड कप का बुखार चढ़ने के साथ-साथ फुटबॉल खेलते हुए अपनी वीडियो शेयर की थी। वे नवंबर में जयपुर में नाश्ते के दौरान लस्सी का लुत्फ उठाते हुए देखे गए थे और फिर गोवा में उन्होंने पारंपरिक फिशिंग की थी। इन सब चीजों से इंटरनेट पर मौजूद यूजर्स काफी खुश होते हैं और सचिन की पोस्ट की सराहना भी की जाती है।
Recommended Video


सचिन के लिए खास रहा हालिया समय
हाल ही में सचिन के लिए एक बड़ा पल तब आया जब उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की ओर से रणजी के मौजूदा सीजन में खेलते हुए पहला फर्स्ट क्लास शतक लगाया था। सचिन का कहना है कि वे बेटे पर कोई दबाव नहीं डालना चाहते। सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ भी कई फोटो शेयर किए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications