'आपकी याद आती है बाबा...,' फादर्स डे पर सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, बताया कैसे थे उनके पिता
सचिन, फादर्स डे के दिन अपने पिता को याद करके इमोशनल हो गए। दरअसल, इस खास दिन पर आम से लेकर खास हर व्यक्ति अपने पिता को ये दिन समर्पित कर रहा है और सचिन तेंदुलकर ने भी अपने पिता रमेश तेंदुलकर को याद किया है।
Father's Day 2023: फादर्स डे के मौके पर लोग अपने पिता के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर उन्हें अपने-अपने अंदाज में विश कर रहे हैं। इस क्रम में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी अपने दिवंगत पिता के साथ एक फोटो शेयर की है।
सचिन, फादर्स डे के दिन अपने पिता को याद करके इमोशनल हो गए। दरअसल, इस खास दिन पर आम से लेकर खास हर व्यक्ति अपने पिता को ये दिन समर्पित कर रहा है और करे भी क्यों न मां के बाद पिता ही तो हैं, जो अपना पूरा जीवन अपने बच्चों की आवश्यकताओं की पूर्ति में खपा देते हैं।
सचिन तेंदुलकर ने भी अपने पिता रमेश तेंदुलकर को याद किया। सचिन के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और यही कारण है कि वो उन्हें याद कर काफी इमोशनल महसूस कर रहे हैं।

दरअसल, रमेश तेंदुलकर एक मराठी स्कूल में उपन्यासकार और टीचर थे। उन्होंने अपने बेटे सचिन को ऐसी शिक्षा दी, जिसने उनका जीवन ही बदल दिया और आगे चलकर ना सिर्फ एक अच्छा क्रिकेटर बनने में बल्कि एक अच्छा इंसान बनने में उनकी मदद की।
सचिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखने से स्पष्ट हो रहा है कि पिता और बेटे के बीच कुछ बातचीत चल रही है, और सचिन के पिता के हाथ में एक डायरी है और वो सचिन को कुछ समझाते या बताते दिख रहे हैं।
क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर इस तस्वीर को शेयर करने के बाद पिता की यादों में खो गए, और उन्होंने अपने दिवंगत पिता रमेश तेंदुलकर के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। 50 वर्षीय ने उन्हें एक प्यार करने वाला पिता कहा, जो उनके लिए दुनिया थे। दिग्गज बल्लेबाज ने अपने पिता की उनके पालन-पोषण, सोच और नैतिक मूल्यों (moral values) के लिए सराहना की।
तेंदुलकर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरे पिता प्यार करने वाले थे, वो बिलकुल भी स्ट्रिक्ट नहीं थे। उन्होंने डराने की बजाय प्यार से काम लिया। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया और लिए वहीं दुनिया का मतलब थे। उनकी सोच, वैल्यूज और पालन-पोषण के उनके विचार अपने समय से बहुत आगे थे। आपकी याद आती है, बाबा!'
दरअसल, अगर सचिन के पिता उनसे प्यार करने वाले थे तो सचिन भी बहुत आज्ञाकारी बेटे थे, ऐसा उनकी तस्वीर को देखने से लगता है। क्योंकि इस फोटो में वह एक बच्चे की तरह अपने पिता की बातों को बहुत ही ध्यान से सुनते हुए देखे जा सकते हैं।
सचिन तेंदुलकर ने 664 मैचों में 48.52 की औसत से 34357 रन बनाए हैं, जिसमें 100 शतक और 164 अर्द्धशतक शामिल हैं। इस लिस्ट में सचिन के बाद कुमार संगकारा (594 में 28016), रिकी पोंटिंग (560 में 27483), महेला जयवर्धने (652 में 25957), और जैक कैलिस (519 में 25534) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications