BCCI ने अर्जुन तेंदुलकर समेत 20 युवाओं को NCA कैंप में बुलाया, जानें एशिया कप से पहले क्या है बोर्ड की तैयारी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलीट स्तर पर खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर किया गया है, ताकि सभी फॉर्मेट में बहुत सारे मल्टी स्किल्ड खिलाड़ी तैयार किए जा सकें।

बीसीसीआई ने बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में लगभग तीन सप्ताह के शिविर के लिए 20 संभावित ऑलराउंडरों को बुलाया है। इन युवा खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल हैं। अर्जुन गोवा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं और मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने 16वें सीजन में डेब्यू किया था।

दरअसल, बीसीसीआई को एलीट स्तर पर खेलने के लिए तैयार मल्टी स्किल्ड खिलाड़ियों की तलाश है, इस क्रम में ही इन खिलाड़ियों को बुलाया गया है। बोर्ड के एक सीनियर सूत्र के मुताबिक, इस साल के अंत में एक इमर्जिंग एशिया कप (अंडर-23) भी है और बीसीसीआई संभावित युवाओं की तलाश कर रहा है।

arjun tendulkar

हरफनमौला खिलाड़ियों का शिविर एनसीए के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का एक सुझाव था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी फॉर्मेट में बहुत सारे मल्टी स्किल्ड खिलाड़ी तैयार करें। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव सुंदर दास की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ राष्ट्रीय चयन समिति ने प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया है।

सूत्र ने बताया कि, 'शिविर के लिए बुलाया गया हर खिलाड़ी ऑलराउंडर नहीं है। कुछ बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं और गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। इन खिलाड़ियों में सौराष्ट्र के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज चेतन सकारिया शामिल हैं, जो पहले ही 2021 में भारत के लिए खेल चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में भी खेलते हैं।

इसके अलावा पंजाब के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और बाएं हाथ से कसी हुई स्पिन गेंदबाजी भी की है। तेंदुलकर के अलावा गोवा के ऑफ स्पिनर हरफनमौला मोहित रेडकर को भी बुलाया गया है और राजस्थान के मानव सुथार ने भी इस सूची में जगह बनाई है। इसके अलावा हर्षित राणा और दिविज मेहरा नाम भी शामिल है।

वहीं अर्जुन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने तीन आईपीएल मैच खेले हैं, जहां उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन उनके चयन के पीछे के तर्क के बारे में पूछे जाने पर बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि 'अर्जुन के पास पहले से ही रणजी ट्रॉफी में शतक है। एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज हैं जोकि 130 किमी प्रति घंटे के शुरुआती और मध्य के बीच गेंदबाजी करता है और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करता है।

ये भी पढ़ें- WTC फाइनल में मिली हार के बाद रोहित शर्मा के बयान पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, दी ये नसीहत

उन्होंने कहा कि वह 23 साल का है और उसके पास खुद को साबित करने के लिए अभी काफी समय है, जो इस (वरिष्ठ चयन) समिति को लगता है। अन्यथा, उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर को नहीं चुना होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+