'कितनी खूबसूरत ...', किक्रेट के भगवान पर चढ़ा इश्क का खुमार, पत्नी संग कश्मीर में उठाया बर्फबारी का लुत्फ
Sachin Tendulkar in Kashmir: 'गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में कश्मीर का दौरा किया है। वहां के खूबसूरत यादों की तस्वीरों और वीडियो को उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है।

सचिन ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन ना तो वो लोगों के दिलों से दूर हुए हैं और ना ही खबरों से। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, आज भी लोग उन पर जान छिड़कते हैं।
जब सचिन मैदान पर होते थे तो उन्हें आउट करना आसान नहीं होता था लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी में एक डॉक्टर की नजरों से क्लीन बोल्ड हो गए और ऐसे आउट हुए कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी उस खूबसूरत डॉक्टर के नाम कर दी।
लवलाइफ अंजलि के साथ बर्फबारी करते नजर आ रहे हैं
जी हां, हम बात कर रहे हैं मिसेज सचिन यानी कि अंजलि तेंदुलकर की, कश्मीर दौरे पर सचिन का रोमांटिक अंदाज नजर आया, दरअसल सचिन ने कश्मीर के स्नोफॉल की फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी लवलाइफ अंजलि के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।
दोनों का रोमांटिक अंदाज उनके फैंस के लिए काफी बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि आमतौर पर सचिन आज भी अपने प्यार के बारे में बात करने में शरमा जाते हैं और आज तक कभी भी उनको और अंजलि को इस तरह से खुलकर इश्क फरमाते नहीं देखा गया था।
सचिन-अंजलि की फोटो को देखकर फैंस खुश
इसलिए सचिन ने जब अपनी और अंजलि की फोटो शेयर की तो उनके फैंस हैरान रह गए और एकदम से खुश हो गए। लोगों ने दोनों के लिए बहुत अच्छे-अच्छे कमेंट किए हैं।
'भगवान तो जन्नत में मजे कर रहा है'
किसी ने लिखा है के 'ये हे असली रोमांटिक जोड़ी' तो एक यूजर ने लिखा है कि' ये है सही मायने में परफेक्ट कपल ' तो किसी ने लिखा है 'सचिन हर रूप में सबसे आगे हैं, रोमांस करना कोई इनसे सीखे।' लोगों ने सचिन और अंजलि की दिल खोलकर तारीफ करते हुए 'डाउन टू अर्थ' कहा है तो किसी ने लिखा है कि 'भगवान तो जन्नत में मजे कर रहा है।'
सचिन ने अंजलि से 24 मई 1995 को शादी की थी
आपको बता दें कि सचिन ने अंजलि से 24 मई 1995 को शादी की थी। जिस वक्त सचिन की शादी की खबर आई थी, उस वक्त देश-विदेश में करोड़ों लड़कियों के दिल टूटे थे।
आपको बता दें कि अंजलि उम्र में सचिन से 6 साल बड़ी हैं और वो डॉक्टर हैं। सचिन से मिलने से पहले उन्हें क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी, उस वक्त सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड से वापस इंडिया आए थे।
पहली नजर में सचिन को हुआ अंजलि से प्यार
सचिन को देखते ही मुंबई की भीड़ एकदम से क्रेजी हो गई थी, सचिन उनसे थोड़ा बचकर बाहर निकल रहे थे कि उनकी नजर अचानक से एक खूबसूरत चेहरे पर पड़ी और वो उसी को देखते रहे गए। भीड़ का वो सुंदर चेहरा अंजलि का था। जो कि वहां अपनी मां को रिसीव करने आई थीं लेकिन सचिन को देखते ही उन्हें चियर करने लगीं थी।
5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया
पहली ही नजर में सचिन को वो भा गईं और फिर दोनों में मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। अंजलि उस समय मेडिकल की स्टूडेंट थीं। दोनों के इश्क की खबर कानों-कान लोगों को नहीं हुई और दोनों ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था।
सचिन के लिए अंजलि ने अपना करियर छोड़ दिया
शादी के बाद सचिन का करियर प्रभावित ना हो और परिवार ना बिखरे इसलिए अंजलि ने अपना करियर छोड़ दिया। इस बात का खुलासा खुद सचिन ने अपने संन्यास की विदाई स्पीच में किया था। सचिन के हर सुख-दुख में अंजलि उनके साथ साए की तरह रहती हैं। दोनों की सादगी कमाल की है। दोनों को शादी से दो बच्चे अर्जुन और सारा हैं।












Click it and Unblock the Notifications