'मेरी आई हमेशा से ही मेरा सहारा रही हैं', मदर्स डे पर Sachin Tendulkar ने मां के साथ शेयर की तस्वीर
Sachin Tendulkar On Mother's Day: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मदर्स डे को खास तरीके से सेलिब्रेट किया है। सचिन तेंदुलकर ने इस अवसर पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां रजनी तेंदुलकर के साथ तस्वीर शेयर की है। अपनी मां रजनी तेंदुलकर के साथ सचिन ने तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
सचिन ने मां के साथ शेयर की तस्वीर (Sachin Tendulkar On Mother's Day)
सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आज यानी 11 मई को मदर्स डे के दिन सभी लोग अपनी मां को स्पेशल गिफ्ट या कोई खास मैसेज देकर इस दिन को मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर को महान क्रिकेटर बनाने के लिए उनकी मां रजनी ने भी काफी संघर्ष किया है। सचिन तेंदुलकर ने कई बार पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी मां की तारीफ की है।

सचिन तेंदुलकर ने कही दिल की बात
सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर अपनी मां को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, उसकी शुरुआत उनकी प्रार्थनाओं और उनकी ताकत से हुई है। मेरी आई हमेशा से ही मेरा सहारा रही है, ठीक वैसे ही जैसे हर मां अपने बच्चे के लिए होती है। सभी बेहतरीन माताओं को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं! सचिन तेंदुलकर के इस तस्वीर पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं।
सचिन की कामयाबी में मां का रहा है बड़ा हाथ
सचिन तेंदुलकर की सफलता के पीछे उनकी मां रजनी तेंदुलकर का बड़ा योगदान है। सचिन की मां बीमा के क्षेत्र में काम करती थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने बेटे को हमेशा क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और समर्थन किया। रजनी तेंदुलकर ने अपने घर, बच्चों और कामकाजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सचिन की परवरिश में अहम भूमिका निभाई।
मां के बिना अधूरी है सचिन की कहानी
सचिन तेंदुलकर हमेशा अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हैं। रजनी के संघर्ष, बलिदान और समर्पण ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया। जब सचिन का क्रिकेट करियर शुरू हुआ, तो रजनी ने हर कदम पर उनका साथ दिया, चाहे वह मानसिक समर्थन हो या शारीरिक रूप से उनके अभ्यास में मदद करना। सचिन तेंदुलकर की सफलता की कहानी में उनकी मां का प्यार, समर्पण और संघर्ष अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं।












Click it and Unblock the Notifications