ज़मीन से हज़ारों फीट ऊपर आसमान 'सचिन-सचिन' से गूंजा, जानें क्या था कारण और देखें वीडियो

Sachin Tendulkar: इसमें कोई शक नहीं है कि सचिन तेंदुलकर महानतम खिलाड़ी हैं। संन्यास के 10 साल बाद भी उनके फैन्स में कोई कमी नहीं आई है। जहाँ भी वह जाते हैं, तो फैन्स उनके नाम से नारेबाजी शुरू कर देते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला है।

सचिन तेंदुलकर प्लेन में एकोनमी क्लास में यात्रा कर रहे थे और वहां फैन्स की तरफ से उनके लिए जमकर हूटिंग की गई। उनके साथ ही यात्रा कर रहे फैन्स ने इन पलों को यादगार बना दिया और वीडियो में भी रिकॉर्ड किया। सचिन आगे वाली सीट पर थे। साथमे उनकी पत्नी अजंलि भी थीं।

sachin tendulkar

प्लेन में तेंदुलकर को देखकर फैन्स ने वही पुराना नारा फिर से शुरू कर दिया। 'सचिन-सचिन' के नारे से हज़ारों फीट ऊपर आसमान गूँज उठा। अपने फैन्स को इस तरह चीयर करते हुए देखकर तेंदुलकर ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई और उठकर खड़े हो गए।

तेंदुलकर उठकर खड़े हर और दोनों हाथ जोड़कर फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया। फैन्स को तेंदुलकर ने धन्यवाद कहा। हर कोई अपने हीरों की इस विनम्रता को देखकर ख़ुश था। तेंदुलकर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ है। इससे पहले भी प्लेन में तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस समय भी फैन्स यही नारा लगा रहे थे।

स्टेडियम में जब तेंदुलकर खेलने के लिए जाते थे, तब 'सचिन'सचिन' करते हुए काफी नारे लगाये जाते थे। अब भी यह नारा गूंजता है। तेंदुलकर जहाँ भी जाते हैं, उनके लिए फैन्स हमेशा तैयार रहते हैं। वह अपने हीरो की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+