SA vs PAK: हरभजन ने पाकिस्तान की हार पर अम्पायरों को कोसा, ग्रीम स्मिथ ने जवाब देकर कराया चुप
SA vs PAK: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने एक विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था। शुक्रवार को चेन्नई में यह मैच खेला गया था। इसके बाद पाकिस्तानी फैन्स की तरफ से अम्पायरों को काफी कुछ कहा गया और हरभजन सिंह भी लिस्ट में शामिल हो गए।
हरभजन सिंह ने अम्पायरिंग के दौरान तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अम्पायर्स कॉल के फैसलों पर सवाल खड़े किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी। हरभजन ने लिखा कि खराब नियम और अम्पायरिंग से पाकिस्तान को हार मिली। आईसीसी को नियम बदलना चाहिए। अगर बॉल स्टम्प पर लगती है, तो आउट है, भले ही अम्पायर ने आउट दिया हो या नॉट आउट। अन्यथा तकनीक इस्तेमाल करने का क्या मतलब है।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ भी इस मामले में कूद पड़े। उन्होंने भज्जी को कुछ ऐसा याद दिलाया, जो शायद वह भूल रहे थे। स्मिथ ने कहा कि अम्पायर्स कॉल पर मुझे भी ऐसा ही लगता है भज्जी लेकिन क्या रैसी वैन डर डुसेन और दक्षिण अफ्रीका भी ऐसा महसूस नहीं कर सकते?
स्मिथ का इशारा वैन डर डुसेन की तरफ था, उनको भी अम्पायर्स कॉल की वजह से आउट होकर जाना पड़ा था। अंतिम विकेट के रूप में अम्पायर्स कॉल की वजह से शम्सी को नॉट आउट दिया गया था और दक्षिण अफ्रीका जीत गया। इसे लेकर मुद्दा बनाया गया लेकिन रैसी वैन डर डुसेन का मामला पीछे छूट रहा था, इसे ग्रीम स्मिथ ने सामने लाने का प्रयास किया।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी टीम पहले खेलते हुए 270 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम कर लिया और पाकिस्तान का सपना टूट गया। पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई है और सेमीफाइनल तक जाना काफी मुश्किल लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications