SA vs PAK: LIVE मैच में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, फिर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को सरेआम कर दिया प्रपोज
SA vs PAK 3rd ODI 2024: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच में कुछ ऐस देखने को मिला जो बेहद कम बार ही होता है। वांडरर्स स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के दौरान एक महिला ने स्टेडियम के भीतर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना ने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर लगातार इस मुद्दे को लेकर फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो रही है।
स्टेडियम के मेडिकल रूम में हुआ बच्चे का जन्म (SA vs PAK 3rd ODI 2024)
क्रिकेट स्टेडियम में किसी बच्चे का जन्म हो जाना अपने आप में चौंकाने वाली घटना है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। खबरों की मानें तो स्टेडियम के मेडिकल रूम में बच्चे का जन्म हुआ यह न केवल खेल की दुनिया के लिए एक अनोखी घटना थी, बल्कि यह उस परिवार के लिए भी बेहद खास पल था। स्क्रीन पर संदेश के माध्यम से श्री और श्रीमती राबेंग को उनके बेटे के जन्म की बधाई दिया गया।

प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
इस घटना के लिए अब वांडरर्स स्टेडियम को हमेशा ही याद किया जाएगा। बच्चे के जन्म के बाद एक और घटना घटी जिसने इस दिन को और खास बना दिया। दरअसल, मैच के दौरान एक और रोमांटिक घटना घटी, जब एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मैच के बीच में प्रपोज़ किया। स्टेडियम में मौजूद लोग इस लम्हे के साक्षी बने। जब प्रेमी ने घुटने पर बैठकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज़ किया तो मैच का माहौल अचानक बहुत रोमांटिक हो गया और सभी ने ताली बजाकर कपल के हौसले को बढ़ाने का काम किया।
पाकिस्तान का जबरदस्त प्रदर्शन
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और पहला क्लीन स्वीप करके इतिहास रच दिया। पाकिस्तान ने 36 रन से जीत हासिल की, जिसमें सैम अयूब की 105 रन की शानदार पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने भी अर्धशतक लगाए, जिससे पाकिस्तान ने 308/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
दक्षिण अफ्रीका को मिली हार
दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 81 रन की तेज पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत तक नहीं ले जा सकी। दक्षिण अफ्रीका की टीम 272 रन पर ऑल आउट हो गई और पाकिस्तान ने इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications