SA vs AUS: कांपे पांव और बिखर गए डंडे, WTC Final के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका में कौन रहा आगे?
South Africa vs Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के पहले दिन गेंदबाजों का तहलका देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के बल्लेबाजों के पांव कांप गए। पहला दिन का गेम समाप्त होने तक ही कुल 14 विकेट गिरे। रन बनाने में बल्लेबाजों को परेशानी हुई।
टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एक साल से भी ज्यादा समय बाद मैदान पर लौटे रबाडा ने धमाका कर दिया। उन्होंने एक ही ओवर में उस्मान ख्वाजा और ग्रीन को क्रमशः 0 और 4 के निजी स्कोर पर चलता किया।

मार्नस लाबुशेन कुछ देर क्रीज पर टिके लेकिन उनका बल्ला भी जवाब दे गया। वह 17 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने। मुश्किल स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम को संभालने का काम स्टीव स्मिथ ने किया। स्मिथ ने धांसू अंदाज में खेलते हुए फिफ्टी जड़कर एक रिकॉर्ड भी बना दिया। वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
South Africa vs Australia: रबाडा का कहर
स्टीव स्मिथ 66 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद वेबस्टर ने धमाका कर दिया और उनके बल्ले से भी फिफ्टी देखने को मिली। वह 72 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। एलेक्स कैरी ने भी 23 रन बनाए। अन्य सभी बल्लेबाज रबाडा के कहर के सामने टिक नहीं पाए और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रनों पर समाप्त हो गई। रबाडा ने 5 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी खराब रही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को नाकों चने चबा दिए। लॉर्ड्स की तेज पिच पर गेंद स्विंग कर रही थी और बल्लेबाज आउट हो रहे थे। मार्करम बिना खाता खोले चलते बने। मल्डर 6 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
South Africa vs Australia: ऑस्ट्रेलिया आगे
रयान रिक्ल्टन ने कुछ देर टिकने का प्रयास किया लेकिन अंततः वह भी 16 के निजी स्कोर पर चलते बने। स्टब्स भी 2 रन बना आउट हो गए। दिन का खेल समाप्त होने तक अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 43 रन था। बवुमा 3 और बेडिंघम 8 रन बना क्रीज पर थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहला दिन अपने नाम किया, उनके पास 169 रनों की लीड है।












Click it and Unblock the Notifications