SA vs AFG: मोहम्मद नबी की लाइव मैच में अंपायर से टक्कर, डबल सुपर ओवर गेम में पक्षपात का आरोप
SA vs AFG: क्रिकेट में हमने स्लेजिंग देखी है, अंपायर के फैसलों पर गुस्सा देखा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान (South Africa vs Afghanistan) के बीच टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में हुए मैच में जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। नजारा किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं था। एक तरफ सांस रोक देने वाला डबल सुपर ओवर देखने को मिला, तो उससे पहले अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी अंपायर से बीच मैदान पर उलझ पड़े।
मामले की शुरुआत तब हुई जब दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी गेंदबाजी के लिए आए। एनगिडी ने अपने हाथ पर चमकीले पीले रंग का एक रिस्टबैंड (पसीने वाला बैंड) पहना हुआ था। स्ट्राइक पर खड़े मोहम्मद नबी ने अचानक बल्लेबाजी रोक दी और अंपायर की तरफ मुड़ गए।

नबी का कहना था, "मुझे गेंद दिखाई नहीं दे रही!" उनका तर्क था कि सफेद गेंद और उस चमकीले पीले बैंड का रंग आपस में मिल रहा है, जिससे गेंद हाथ से छूटते वक्त 'कन्फ्यूजन' पैदा कर रही है।
अंपायर से तीखी झड़प (SA vs AFG)
जब अंपायर ने खेल जारी रखने को कहा, तो नबी का पारा चढ़ गया। मैदान के बीचों-बीच काफी देर तक बहस चलती रही। नबी का मानना था कि यह खेल की निष्पक्षता के खिलाफ है, जबकि गेंदबाज का कहना था कि यह सिर्फ एक बैंड है। इस गहमागहमी ने स्टेडियम का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण बना दिया। सोशल मीडिया पर भी फैंस बंट गए, किसी ने नबी की एकाग्रता की तारीफ की, तो किसी ने इसे वक्त बर्बाद करने की रणनीति बताया।
डबल सुपर ओवर का रोमांच (SA vs AFG)
विवाद अपनी जगह था, लेकिन खेल ने जो करवट ली उसने फैंस का पैसा वसूल कर दिया। मैच पहले टाई हुआ, फिर पहला सुपर ओवर भी बराबर रहा! 'डबल सुपर ओवर' के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने खिलाड़ियों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। नबी और अंपायर की उस बहस ने मैच में वो 'मसाला' तड़का लगा दिया जिसे क्रिकेट प्रेमी सालों तक याद रखेंगे। पहले सुपर ओवर में 17 रन बनाए और टाई होने के बाद फिर से सुपर ओवर हुआ, जिसमें 23 रन बनाकर अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications