'धोनी ने मुझे सिखाई ये बात', रुतुराज गायकवाड़ ने बताया जब टाइम खराब चल रहा हो तो क्या करना चाहिए

भारत के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए दो साल से ज्यादा हो चुके हैं। वे क्रिकेट के महानतम कप्तानों में एक हैं और उनके पास तीन आईसीसी ट्रॉफियां होना इस बात की पुष्टि करती है। रांची के दिग्गज ने 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतिम इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। भारत को तब ओल्ड ट्रेफर्ड में फेमस हार मिली थी क्योंकि उसने धोनी को फिर क्रिकेट की मुख्यधारा में कभी आने नहीं दिया।

लंबी मीटिंग, गहरी रणनीतियां बनाने के लिए नहीं जाना जाता

लंबी मीटिंग, गहरी रणनीतियां बनाने के लिए नहीं जाना जाता

अब माना जा रहा है कि माही आईपीएल में भी अपना अगला सीजन खेलकर एक बल्लेबाज के तौर पर करियर का पूर्ण विराम कर देंगे। धोनी को अपनी टीम के साथियों के साथ लंबी मीटिंग, गहरी रणनीतियां बनाने के लिए नहीं जाना जाता। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल के अनुसार, 2008 के आईपीएल फाइनल में धोनी के अंडर में सीएसके की टीम मीटिंग केवल 2 मिनट तक चली थी।

Recommended Video

    Ruturaj Gaikwad ने बदला क्रिकेट का इतिहास, एक ओवर में लगाए लगातार 7 छक्के | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि धोनी कैसे काम करते हैं

    रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि धोनी कैसे काम करते हैं

    भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में, सीएसके के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि धोनी कैसे काम करते हैं। उन्होंने कहा,,"सभी खिलाड़ियों ने वास्तव में अच्छा तालमेल बिठाया। खेल हारने के बाद हर कोई 10-15 मिनट के लिए थोड़ा शांत हो जाता था। लेकिन माही भाई प्रजंटेशन के बाद हमें कहते थे, 'रिलेक्स करो लड़कों, ऐसा होता है।'

    गायकवाड़ ने कहा, "यह सुनने के बाद आप थोड़ा रिलेक्स करते हैं। एमएस धोनी ने मुझे सिखाया कि जब चीजें आपके हिसाब से नहीं चल रही हों तो कैसे न्यूट्रल रहना चाहिए। और यहां तक ​​कि जब आप जीत की तरफ हों, तो न्यूट्रल रहना महत्वपूर्ण है।"

    2021 में अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता

    2021 में अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता

    गायकवाड़ ने 2021 में टूर्नामेंट के प्रमुख रन-स्कोरर के रूप में सीजन को समाप्त किया जिसके बाद वे भारतीय क्रिकेट में भी लिए गए। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल 2021 में सीएसके के लिए 635 रन बनाकर प्रतिष्ठित ऑरेंज कैप हासिल की। उसी सीजन में सीएसके ने 2021 में अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता। हालांकि इसके बाद रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया जाता है लेकिन धोनी फिर से बीच सीजन में वापस आ जाते हैं क्योंकि जडेजा के अंडर में टीम बहुत खास नहीं कर पा रही थी।

    टीम का माहौल वैसा ही बना रहे

    टीम का माहौल वैसा ही बना रहे

    गायकवाड़ ने कहा, "जीत या हार में भी धोनी चाहते हैं कि टीम का माहौल वैसा ही बना रहे। हां, निश्चित रूप से बहुत निराशा होती है लेकिन नेगेटिव नहीं होते। जब आप हारते हैं तो टीमों में अलग-अलग ग्रुप बन जाते हैं लेकिन सीएसके में ऐसा नहीं होता।"

    गायकवाड़ ने भी इस बात की पुष्टि की कि धोनी के अंडर में टीम की मीटिंग काफी कम समय की होती हैं। हारने के बाद भी, सबसे लंबी मीटिंग लगभग दो या तीन मिनट की होती थी। वह हमें बताते थे कि डिनर के लिए हर कोई तैयार रहे। वह हमें समझाते कि सीएसके के लिए हर बार जीतना संभव नहीं है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+