रिंकू सिंह भारतीय टीम में शामिल, एशियाई खेलों के लिए ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान, टीम की हुई घोषणा

Indian Team for Asian Games: एशियाई खेलों में भारतीय टीम भेजने का फैसला बीसीसीआई ने लिया था। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टीम भेजने के फैसले के बीच पुरुष टीम की घोषणा कर दी गई है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बारे में जानकारी प्रदान की है।

खास बात तो यह है कि ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। जितेश शर्मा और प्रभसिमरन सिंह के रूप में दो खिलाड़ियों को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है। पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के रूप में शामिल किया गया है।

indian team

एक युवा टीम का चयन किया गया है। संजू सैमसन को टीम में नहीं लिया गया है। इससे माना जा सकता है कि वह वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं में हैं। इस बार रिंकू सिंह को टीम में शामिल कर लिया गया है। वेस्टइंडीज दौरे पर उनको शामिल नहीं करने पर बोर्ड की आलोचना हुई थी।

19वें एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझू शहर में होगा। इन खेलों में क्रिकेट स्पर्धा की शुरुआत 28 सितम्बर से होगी और समापन 8 अक्टूबर को होगा। महिला टीम की घोषणा भी हुई है। रिंकू सिंह का प्रदर्शन आईपीएल में धाकड़ रहा था लेकिन उनको टीम में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर बीसीसीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस बार एशियाई खेलों के लिए रिंकू को मौका मिला है। अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने का एक अच्छा मौका रिंकू सिंह के पास है। भारतीय टीम में सभी युवा नाम हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि शिखर धवन को कप्तान बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हूडा, साई सुदर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+