ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने वाले ऋतुराज गायकवाड़ पर ये क्या बोल गए आशीष नेहरा, नहीं होगा यकीन
Ashish Nehra On Ruturaj Gaikwad: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार यानी कि 1 दिसंबर को खेला जाएगा। तीसरे मुकाबले में हार झेलने के बाद भारत की कोशिश चौथे मुकाबले में वापसी करने की होगी। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने का शानदार मौका बना हुआ है।
ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली जबरदस्त पारी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरी टी-20 मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचने का काम किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने महज 57 गेंद में नाबाद 123 रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ से चौथे टी-20 मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर इतिहास रचा। ऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

आशीष नेहरा ने की जमकर प्रशंसा: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने ऋतुराज गायकवाड़ की जमकर प्रशंसा की है। आशीष नेहरा ने कहा ऋतुराज गायकवाड़ एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल सकते हैं। आशीष नेहरा के मुताबिक ऋतुराज गायकवाड़ के पास पारी संभालने से लेकर बड़े-बड़े शॉट खेलने की क्षमता मौजूद है। ऐसे में वह वनडे क्रिकेट में भी भारत के लिए बड़े कारनामे कर सकते हैं।
अगले साल होना है वर्ल्ड कप: आशीष नेहरा ने कहा कि गायकवाड़ भारत के लिए तीनों फॉर्मेट्स के खिलाड़ी हैं। गायकवाड़ ने जिस तरह की क्लास दिखाई, वह अविश्वसनीय, अद्भुत है और यह (दूसरे टी20 इंटरनेशनल में शतक) एक शानदार, शानदार, पारी थी। भारतीय टीम को अगले साल जून में टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय युवा खिलाड़ियों के पास अपने हुनर को दिखाने का मौका होगा।
ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम टीम टी-20 मैच के बाद तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज भी खेलेगी। इसके लिए टीम का ऐलान जल्दी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications