RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी ने हिला डाली रिकॉर्ड बुक, 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर कई कीर्तिमान किए अपने नाम
Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। बरसापारा स्टेडियम में जब दुनिया विराट कोहली और रजत पाटीदार की बल्लेबाजी देखने आई थी, तब एक 15 साल के इम्पैक्ट प्लेयर ने पूरी महफिल लूट ली। राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर क्रिकेट जगत को सन्न कर दिया है। तूफानी बैटिंग के दम पर उन्होंने अपने साथी यशस्वी जायसवाल ने ऑरेंज कैप छीन ली है।
वैभव सूर्यवंशी ने आज वह कर दिखाया जो बड़े-बड़े दिग्गज अपने पूरे करियर में नहीं कर पाते। दिलचस्प बात यह है कि वैभव ने इसी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था, और आज आरसीबी के खिलाफ उन्होंने अपने इसी IPL 2026 के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

जब वे मैदान पर आए, तो सामने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज थे। लेकिन वैभव ने उम्र को महज एक नंबर साबित करते हुए हेजलवुड के एक ही ओवर में 3 चौके और 1 छक्का जड़कर आरसीबी के खेमे में खलबली मचा दी।
इम्पैक्ट प्लेयर का 'इम्पैक्ट'
राजस्थान रॉयल्स ने आज एक साहसिक फैसला लेते हुए वैभव को शुरुआती प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा था। लेकिन जैसे ही लक्ष्य का पीछा करने की बारी आई, उन्हें 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में उतारा गया। प्लेइंग इलेवन से जब उनको बाहर रखा गया था, उसी समय यह तय हो गया था कि सूर्यवंशी का काम मैदान पर ओपन करके तहलका मचाने भर का है और वही देखने को मिला।
रिकॉर्ड्स की झड़ी
- तीसरा सबसे तेज अर्धशतक: आईपीएल इतिहास में वैभव अब संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह पावरप्ले में तीन बार फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल भी लिस्ट में हैं।
- आरसीबी के खिलाफ सबसे तेज: बेंगलुरु के खिलाफ किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा यह अब तक की सबसे तेज फिफ्टी है।
- कम उम्र का बड़ा धमाका: 15 साल की उम्र में इस तरह का प्रदर्शन उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बना चुका है।
सूर्यवंशी शतक से चूक गए
सूर्यवंशी ने धमाका करते हुए 78 रनों की आतिशी पारी खेली और तहलका मचा दिया। वह 26 गेंदों में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जड़े। उनकी इसी पारी ने आरसीबी की पूरी तरह से कमर तोड़ डाली।












Click it and Unblock the Notifications