RR vs RCB, Pitch And Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

RR vs RCB, Pitch And Weather: आईपीएल 2025 का रोमांचक मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच जयपुर में खेला जाएगा। दोपहर का ये मैच न सिर्फ दोनों टीमों के लिए अहम है, बल्कि ड्रीम11 (Dream11) खेलने वालों के लिए भी पिच और मौसम की रिपोर्ट बहुत मायने रखती है।

RCB का मिडिल ऑर्डर फॉर्म में है, लेकिन आर्चर जैसे तेज गेंदबाज का सामना करना आसान नहीं होगा। उधर, RR के लिए ये मैच घरेलू मैदान पर लय पकड़ने का मौका है। दोनों टीमों के लिए ये मैच सिर्फ दो अंक नहीं, बल्कि टूर्नामेंट में दिशा तय करने जैसा साबित हो सकता है।

rr vs rcb 28th match 13 april

मौसम कैसा रहेगा? (Weather Report)
जयपुर में रविवार दोपहर तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। तापमान 37°C तक पहुंचने की संभावना है, जबकि नमी (humidity) करीब 27% रहने का अनुमान है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी के साथ साथ डिहाइड्रेशन से भी जूझना पड़ सकता है।

पिच का मिजाज क्या कहता है? (Pitch Report)
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। तेज आउटफील्ड और सख्त सतह (Hard surface) बड़े स्कोर की उम्मीद जगाती है। हालांकि, दिन का मैच होने के कारण जैसे-जैसे पिच पुरानी होगी, गेंद स्पिन और ग्रिप कर सकती है। यानी पहले बल्लेबाजी करना फायदे का सौदा हो सकता है।

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

Take a Poll

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा। मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+