RR vs RCB: राजस्थान-बेंगलुरु के मैच में होगी प्वाइंट्स की बारिश! गेम चेंजर होंगे Dream11 टीम के ये खिलाड़ी
RR vs RCB Dream11 Prediction: आईपीएल 2025 का सुपर संडे धमाकेदार होने वाला है। 13 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे और दिन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा।
दोनों टीमें पिछले मैच में हार का सामना कर चुकी हैं। ऐसे में ये टक्कर बेहद रोमांचक होने वाली है। ड्रीम11 (Dream11) खिलाड़ियों के लिए यह मैच प्वाइंट्स की बारिश लाने वाला साबित हो सकता है।

मैच की डिटेल्स:
- मुकाबला: राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (मैच 28)
- डेट: रविवार, 13 अप्रैल 2025
- टाइम: दोपहर 3:30 बजे
- वेन्यू: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
फॉर्म में नहीं हैं दोनों टीमें
दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच गंवाए हैं। राजस्थान को अपने घरेलू मैदान जयपुर में पहली जीत की तलाश है, वहीं बेंगलुरु भी अपने घर में मिली हार के बाद वापसी के मूड में है। दोनों टीमों की बल्लेबाजी में गहराई है। ऐसे में रन और पॉइंट्स दोनों जमकर बन सकते हैं।
RR vs RCB हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन में से बैंगलोर ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान ने 14 बार बाजी मारी है। 2 मुकाबले बेनतीजा (No Result) रहे हैं। यानी आंकड़ों की बात करें तो मुकाबला बेहद कांटे का रहा है और दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती रही हैं।
RR vs RCB: संभावित प्लेइंग इलेवन (Predicted XIs)
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals):
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नितीश राणा, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, फज़लहक फारूकी और तुषार देशपांडे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru):
विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, जोश हेज़लवुड और यश दयाल।
RR vs RCB Dream11 टीम 1: आरआर बनाम आरसीबी ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, फिल सॉल्ट
- बैटर: विराट कोहली, रजत पाटीदार, यशस्वी जायसवाल
- ऑलराउंडर: क्रुणाल पंड्या, रियान पराग
- गेंदबाज जोश हेजलवुड, जोफ्रा आर्चर, यश दयाल
- कैप्टन: विराट कोहली/ ध्रुव जुरेल
- वाइस-कैप्टन: रियान पराग/ क्रुणाल पंड्या
गेम चेंजर खिलाड़ी:
- विराट कोहली- हमेशा बड़ी पारियों के लिए जाने जाते हैं और पिच को जल्दी पढ़ लेते हैं।
- रियान पराग- इस सीजन में ऑलराउंड परफॉर्मेंस दे रहे हैं, गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सकते हैं
- क्रुणाल पंड्या- पावरप्ले में गेंदबाजी और लोअर मिडिल ऑर्डर में बड़े हिट लगाने की क्षमता रखते हैं।
- जोश हेजलवुड- नई गेंद से खतरनाक हो सकते हैं और डेथ ओवर्स में विकेट निकालने की उम्मीद है।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा। मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।












Click it and Unblock the Notifications