RR vs PBKS: पंजाब बनाम राजस्थान मैच में कैसा रहेगा मौसम, जानें गुवाहाटी का वेदर अपडेट

गुवाहाटी में आज राजस्थान रॉयल्स अपने दूसरे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी। दोनों ही टीमों ने अपने पहले मैच को जीतकर 16वें सीजन की शानदार शुरुआत कर दी है, लेकिन आज के मुकाबले में बारिश मुसीबत बन सकती है।

IPL 2023

IPL 2023, RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स आज यानी 5 अप्रैल को गुवाहाटी में अपने दूसरे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी। रॉयल्स अपने 7 घरेलू मैचों में से दो की मेजबानी गुवाहाटी के बारासपरा स्टेडियम में करेगी। आज का मुकाबला इसलिए भी रोमांचक होने जा रहा है, क्योंकि दोनों ही टीमों ने गुवाहटी के मैदान पर उतरने से पहले अपने पहले मैच को जीतकर विजयी अभियान का आगाज कर दिया है, लेकिन आज के दिलचस्प मुकाबले में कहीं मौसम तो मुसीबत नहीं बनेगा?

पंजाब बनाम राजस्थान मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम
दरअसल, आज के मुकाबले में बारिश बाधा बन सकती है। एक्यूवेदर के अनुसार, दिन में बारिश नहीं होने के बाद बारिश की संभावना शाम को (मैच के समय के दौरान) 40 प्रतिशत है। इसके अलावा तेज हवाओं के चलने का भी पूर्वानुमान है। सूर्यास्त के बाद बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की पूरी संभावना है। हालांकि, ये अलग बात है कि हल्की बारिश हो जिसका मैच पर कोई असर न पड़े। आज गुवाहाटी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम टेम्परेचर 19 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा लीग का आठवां मैच
राजस्थान रॉयल्स आज बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें मैच में पंजाब किंग्स के साथ भिड़ेगी। राजस्थान और पंजाब दोनों ने लीग के 16वें संस्करण के अपने शुरुआती मैचों में जीत दर्ज की है। एक तरफ जहां रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है तो वहीं पंजाब ने बारिश से प्रभावित मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जीत दर्ज की है।

कोलकाता के खिलाफ पंजाब के लिए भानुका राजपक्षे ने अर्धशतक बनाकर टीम की जीत में एक बड़ी भूमिका निभाई तो वहीं अर्शदीप सिंह ने भी तीन विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। दूसरी ओर राजस्थान की शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी SRH पर उनकी जीत की मुख्य वजह रही, जिसमें जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन के दमदार बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जेसन रॉय को टीम में किया शामिल, अय्यर और शाकिब के बाद किया बड़ा रिप्लेसमेंट

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+