RR vs LSG: मैच से पहले राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान, क्या सच में संजू सैमसन के साथ हुई लड़ाई? खोला राज

RR vs LSG, Rahul Dravid: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच पर फैंस की नजरें बनी हुई है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले राजस्थान की ड्रेसिंग रूम को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। ऐसी खबरें थी कि राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब इस पर कोच राहुल द्रविड़ ने चुप्पी तोड़ दी है।

राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी (RR vs LSG, Rahul Dravid)

मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजस्थान रॉयल्स की टीम के अंदर सब कुछ ठीक है और संजू सैमसन को लेकर जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं, वे गलत हैं। द्रविड़ ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर आलोचना मिलना एक सामान्य बात है, लेकिन यह समझना भी जरूरी है कि जब खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, तो उन्हें भी उतनी ही तकलीफ होती है।

RR 1

क्या संजू सैमसन खेलेंगे मैच?

राजस्थान रॉयल्स के लिए लखनऊ के खिलाफ होने वाला मैच काफी अहम होगा। खासकर तीन हार के बाद टीम को वापसी की जरूरत है। संजू सैमसन की चोट की स्थिति टीम के लिए चिंता का कारण बन सकती है, क्योंकि वह टीम के अहम खिलाड़ी हैं। अगर संजू सैमसन इस मैच में नहीं खेल पाते, तो टीम को उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी पर निर्भर रहना होगा। रियान पराग ने पहले भी टीम की कमान संभाली है, लेकिन यह देखना होगा कि राजस्थान रॉयल्स किस खिलाड़ी के साथ उतरती है।

राजस्थान के लिए जीत जरूरी

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह स्थिति चिंताजनक है। उसने 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की हैं और अगर वह अगले कुछ मैचों में भी हारता है, तो उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना मुश्किल हो सकता है। वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 मैचों में 4 जीते हैं और 3 हारे हैं। पिछले मैच में कप्तान ऋषभ पंत भी फॉर्म में लौट चुके हैं और लखनऊ को हराना राजस्थान के लिए आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+