RR vs GT, Pitch And Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
RR vs GT, Pitch And Weather: आईपीएल 2025 के 47वें मैच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की टीम राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने वाली है। गुजरात टाइटंस की टीम 8 मैचों में 6 जीत और बेहतर नेट रनरेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ अंक तालिका के 9वें स्थान पर है। राजस्थान के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल है।
कैसी है सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच (RR vs GT, Pitch And Weather)
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच हाई स्कोर वाली नहीं रही है और इस पर 170-180 के बीच के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया गया है। क्योंकि विकेट में उछाल की कमी है तथा लंबी स्क्वायर बाउंड्रीज हैं, जिससे गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला बराबरी का हो जाता है। इस पिच पर बल्लेबाजों को पहले बल्लेबाजी करते हुए या दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने के लिए विकेट को समझते हुए धैर्य से बल्लेबाजी करने की जरूरत है।

पिछले मैच में राजस्थान को मिली थी हार
इस मैदान पर खेले गए पिछले मैच में राजस्थान ने लखनऊ के खिलाफ 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार दूसरे मैच में आखिरी ओवर में नौ रन बनाने में विफल रही थी। पिछले मैच का नतीजा काफी हद तक राजस्थान की अंतिम पांच ओवरों में बल्लेबाजी के तरीके पर निर्भर करता है, जिसमें शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल जैसे बल्लेबाज बाउंड्री लगाने में असमर्थ रहे और गेंदबाजों ने मौके का फायदा उठाते हुए दबाव बनाया।
क्या बारिश डालेगी मैच में खलल?
राजस्थान में होने वाले इस मैच में बारिश के कारण बाधा पड़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक कुल 59 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। 59 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 38 मैच अपने नाम किया है।












Click it and Unblock the Notifications