RCB vs CSK: कम ओवर्स का हुआ मैच तो RCB की प्लेऑफ में कैसे होगी एंट्री! मैच से पहले जानें समीकरण

IPL 2024, RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुछ ही समय बाद आईपीएल का अहम मुकाबला खेला जाना है। आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में तीन टीमों ने एंट्री ले ली है। कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद इस साल प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं चौथे स्थान के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जोरदार टक्कर होने की उम्मीद है।

चेन्नई की स्थिति बेहतर

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के दौरान बारिश की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में अगर मुकाबला छोटा होता है तो इसे किस टीम को फायदा होगा? दरअसल, अगर मैच को बारिश के कारण छोटा किया जाता है तो ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अधिक फायदा होगा। चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के मुकाबले बेहतर है और यही उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने में भी मदद कर सकती है।

Royal Challengers Bengaluru 1

आरसीबी को 18 गेंद पहले जीतना होगा मैच

बेंगलुरु को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी को 18 रन या फिर 18.1 ओवर यानी 11 गेंद रहते जीत हासिल करनी होगी। वह अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी। ऐसे में आरसीबी जीतकर भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी।

आरसीबी के सामने कड़ी चुनौती

मैच के दौरान बारिश के कारण अगर ओवर काटे जाते हैं तो आरसीबी की जीत के समीकरण बदल सकते हैं। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए अगर बारिश के कारण मुकाबला छोटा भी किया जाता है तो उस स्थिति में भी आरसीबी कोई 11 गेंद रहते या फिर 18 रन से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मैच को जीतना होगा।

पिछली पांच मैचों में मिली है जीत

बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। रजत पाटीदार पिछले कुछ समय से लगातार बल्ले से रन बरसा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनके बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। बेंगलुरु ने पिछले पांच मुकाबले में जीत हासिल की है। चेन्नई के खिलाफ आरसीबी की कोशिश जीत का छक्का लगाकर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+