Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस बल्लेबाज ने खाई IPL का सबसे लंबा छक्का मारने की कसम, 130m का है टारगेट

नई दिल्ली, 6 मई: दिल्ली कैपिटल्स के ताकतवर खिलाड़ी रॉवमैन पॉवेल काफी चर्चाएं बटोर रहे हैं। इसका कारण यह है कि वे भी आंद्रे रसेल जैसे हैं। बल्लेबाजी क्षमता में आंद्रे रसेल की तुलना में वे किसी भी स्तर पर कमतर नहीं है। अनुभव के साथ वे रसेल की तरह नाम कमाना भी शुरू कर देंगे। लेकिन इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने आईपीएल 2022 की बिल्कुल शुरुआत से ही काफी लोगों में उत्सुकता पैदा की थी क्योंकि सब मानते थे कि पॉवेल आएंगे और तूफान उड़ाकर विपक्षी को धराशाई कर जाएंगे। ऐसा उनका रुतबा था। दुर्भाग्य से सीजन की शुरुआत में ऐसा हो नहीं सका लेकिन अब यह बल्लेबाज दहाड़ रहा है।

पॉवेल के सपने अब आसमान की ओर

पॉवेल के सपने अब आसमान की ओर

पॉवेल के सपने भी अब आसमान की ओर हैं। वे नई ऊंचाईयां छूना चाहते हैं। उनको पूरा यकीन है कि वे अंग्रेज खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन के 117 मीटर के छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। यह मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा छक्का है। लियाम ने यह मोहम्मद शमी की गेंद पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया था। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत मिली थी।

आईपीएल 2022 के 50वें मैच में दिल्ली की टीम को जिताकर पॉवेल अपने साथी डेविड वार्नर और सहायक कोच शेन वॉटसन से बात कर रहे थे।

मैं 130मीटर के करीब गेंद को हिट करने जा रहा हूं

मैं 130मीटर के करीब गेंद को हिट करने जा रहा हूं

यहां उन्होंने अपनी पॉवर हिटिंग तकनीक के राज भी खोले। 10 मुकाबलों में 161 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले पॉवेल ने दिल्ली को जिताने के लिए 35 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली। उन्होंने डेविड वार्नर के साथ 122 रनों की साझेदारी भी की। यहां तक उन्होंने उमरान मलिक की 157kph की रफ्तार वाली गेंद को भी झन्नाटे के साथ बाउंड्री पर भेज दिया था। ऐसी ही धुनाई कार्तिक त्यागी की हुई।

IPLT20.com. पर बात करते हुए पॉवेल ने सबसे बड़े छक्के को मारने का इरादा जताया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता मैं वह कर सकता हूं, मैं कल भी मनदीप से कहा था कि मैं 130मीटर के करीब गेंद को हिट करने जा रहा हूं। देखते हैं ये कहां तक जाती है।"

सबसे बड़ा छक्का मारने का रिकॉर्ड एल्बी मोर्कल के पास

सबसे बड़ा छक्का मारने का रिकॉर्ड एल्बी मोर्कल के पास

आईपीएल में अभी तक सबसे बड़ा छक्का मारने का रिकॉर्ड एल्बी मोर्कल के पास हैं जिन्होंने 2008 में 125 मीटर लंबा छक्का मारा था।

पॉवेल ने आगे कहा, "असली बात यह है कि बॉल को ओवरहिट ना करो। एक बार अच्छी पॉजिशन में आ जाओ, फिर अच्छा आधार मिलेगा, ये सब कोर (मसल्स) का खेल है। मेरे कोर मजबूत हैं और फिर विकेट भी बढ़िया था। मैं खुद को चांस देता हूं और क्रीज की गहराई का इस्तेमाल करता हूं ताकि जब वे फुल गेंद को फेंकना चाहें तो मैं बॉल के नीचे आ सकूं।"

मैच के दिन दोपहर तक सोते हैं

मैच के दिन दोपहर तक सोते हैं

इस दौरान वॉटसन ये जानकर हैरान थे कि पॉवल दोपहर के साढ़े चार बजे तक सो रहे थे। फिर वे मैच के दिन होने वाली टीम मीटिंग में आए। इस पर वार्नर और पॉवेल दोनों का कहना है कि दोपहर तक सोना पसंद करते हैं ताकि मैच के लिए तरोताजा हो सकें।

पॉवेल बताते हैं कि, लोग सोचते हैं कि वे उस दिन मैच ही नहीं खेलने जा रहे हैं। तब साढ़े चार के बाद उनसे पूछा जाता है कि उनका किट बैग कहा हैं। वे तब बाकी लोगों को रिलेक्स करते हैं और कहते हैं कि वे बस 10 मिनट में रेडी हो रहे हैं।

ये पढ़ें- Asian Games 2022 स्थगित हुए, कोविड के चलते लेना पड़ा फैसला- रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+