Rohit Sharma बनेंगे 17 साल बाद यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले कप्तान, जडेजा-पंत के बीच जोरदार टक्कर
Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के ऊपर बीसीसीआई ने कुछ सख्ती की है। बोर्ड ने प्लेयर्स को घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध होने के लिए कहा है। इसके अलावा दस पॉइंट्स की एक गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।
अब भारतीय टीम के प्लेयर्स रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए आगे आ रहे हैं। शुभमन गिल ने रणजी खेलने के लिए अपनी उपलब्धता बताई है। रोहित शर्मा पहले ही मुंबई की रणजी टीम से जाकर जुड़ गए थे। उन्होंने टीम के नेट सेशन में भी हिस्सा लिया था।

Rohit Sharma हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि
रोहित शर्मा भारतीय टेस्ट और एकदिवसीय टीम के कप्तान हैं। वह पिछले 17 सालों में रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। रोहित शर्मा के अलावा कई अन्य भारतीयों ने भी अब रणजी ट्रॉफी में खेलने की तरफ रुख कर लिया है।
Rohit Sharma खेलेंगे लेकिन विराट की जिद्द जारी
इस बीच विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में खेलने से मना कर दिया है। कोहली ने गर्दन में एंठन के कारण रणजी खेलने में असमर्थता जताई है। यह वजह कितनी सही है, इसके बारे में कोहली और बीसीसीआई को ही पता होगा। देखना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज और बाद में चैम्पियंस ट्रॉफी तक उनकी गर्दन ठीक होती हा या नहीं। इसके बाद उनको आईपीएल में भी खेलना है।
ऋषभ पंत भी धमाका करने को तैयार
उधर ऋषभ पंत अपने बल्ले से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऋषभ पंत ने अपनी सहमति जताई थी। उनके अलावा मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल भी रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे और अब रविन्द्र जडेजा ने भी खेलने की इच्छा जताई है।
जडेजा और पंत के बीच टक्कर
जडेजा घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं। उनको वहां से खेलते हुए देखा जाएगा। यहाँ एक दिलचस्प बात यह है कि सौराष्ट्र और दिल्ली के बीच 23 जनवरी से मुकाबला खेला जाएगा। उस कंडीशन में पंत और जडेजा जैसे दो धाकड़ प्लेयर्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications