जय शाह ने रोहित शर्मा को लेकर किया बड़ा ऐलान, फिर करेंगे कप्तानी, फैंस में खुशी की लहर

Jay Shah On Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। वहीं 11 साल बाद टीम आईसीसी ट्रॉफी के सुखे को खत्म करने में कामयाब रही है। इससे पहले साल 2013 में आखिरी बार भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम ने साल 2013 में यह कारनामा किया था। लेकिन साल 2013 के बाद अगला आईसीसी ट्रॉफी जीतने में भारतीय टीम को 11 साल का वक्त लग गया।

रोहित शर्मा की जबरदस्त कप्तानी

पिछले तीन आईसीसी इवेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही है। साल 2023 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने फाइनल खेला था। जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले में एक बार फिर से टीम इंडिया को निराशा ही हाथ लगी।

Jay Shah 1

रोहित-कोहली ने लिया संन्यास

वहीं साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान भी कर दिया। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा भारत की जर्सी में अब T20 मुकाबला खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित होंगे कप्तान

इस बीच बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। जय शाह ने टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत की बहुत-बहुत बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस जीत के बाद अगला पड़ाव वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी है। मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में हम उन दोनों टूर्नामेंट में चैंपियन बनेंगे। फिर से आप सभी का धन्यवाद जय हिंद जय भारत वंदे मातरम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+