Ritika Sajdeh: करोड़ों की मालकिन हैं रोहित शर्मा की बीवी, जानिए 'हिटमैन' ने कैसे किया था रितिका को प्रपोज?

Ritika Sajdeh Birthday: आज टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का जन्मदिन हैं, अपने पति के साथ हमसाए की तरह रहने वाली रितिका केवल क्रिकेटर की पत्नी ही नहीं बल्कि उनकी मेंटर, फ्रेंड और मैनेजर भी हैं। रितिका के बारे में हमेशा कम बोलने वाले रोहित शर्मा ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में काफी खुलकर बातें की थीं।

Ritika Sajdeh:

रोहित ने कहा था कि 'रितिका काफी मैच्योर है, मुझसे बेहतर मुझे जानती है और इसलिए किसी भी परेशानी या मुश्किल हालात में वो पहले से ही मुझे संभालने को भी तैयार रहती है।' आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि रोहित और रितिका ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। स्वभाव से शांत और शर्मिले रोहित शर्मा ने खास अंदाज में रितिका को प्रपोज किया था।

युवराज सिंह को अपना भाई मानती हैं रितिका

दोनों की मुलाकात एक एड के दौरान हुई थी। रितिका भारत के स्टार प्लेयर युवराज सिंह को अपना भाई मानती हैं। उन्हीं के साथ एक एड के सिलसिले वो रोहित शर्मा से मिली थीं। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई जो आगे चलकर प्यार में बदल गई और इसके बाद दोनों ने शादी की थी।

बोरिवली क्लब के मैदान में रोहित ने कही थी दिल की बात

लेकिन रोहित ने पहली बार अपने दिल की बात मुंबई के बोरिवली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में घुटनों के बल बैठकर कही थी, ये वो ही मैदान था जहां से रोहत शर्मा ने अपने क्रिकेट लाइफ की शुरुआत की थी। 11 साल की उम्र में रोहित ने इसी ग्राउंड से खेल करने की शुरुआत की थी, अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रोहित के लिए रितिका क्या मायने रखती हैं। जिस वक्त रोहित ने रितिका को 'आईलवयू' कहा था, उस वक्त रितिका ने उन्हें भावुक होकर गले लगा लिया था।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं रितिका

आपको बता दें कि रितिका सजदेह का जन्म 21 दिसंबर 1987 को मुंबई में हुआ था। रितिका की पहचान केवल रोहित शर्मा की पत्नी के रूप में नहीं है बल्कि वो एक बिजनेसवूमन भी हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। रितिका सजदेह की कुल नेटवर्थ $5 मिलियन डॉलर यानी कि 41 करोड़ के करीब है।

रोहित का घर और बिजनेस दोनों संभालती हैं रितिका

आपको बता दें कि रितिका सजदेह ने स्नातक करने के बाद अपने चचेरे भाई बंटी सचदेवा की खेल प्रबंधन कंपनी, कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट के लिए काम करना शुरू कर दिया था, फिलहाल शादी के बाद रितिका अब रोहित शर्मा का घर चलाने के साथ-साथ उनसे जुड़े सारे प्रोफेशनल इवेंट और चीजों को संभालती हैं। शादी के 3 साल बाद यानी 2018 में रोहित और रितिका बिटिया के पैरेंट्स बने थे, रोहित की बेटी का नाम समायरा है, जो कि बहुत क्यूट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+