IND vs PAK: मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने की जमकर मस्ती, कार्तिक का दिखा का स्टाइलिश अंदाज
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप अभियान को शुरू करने के लिए तैयार है। टीम का पहला मुकाबला रविवार 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होना है। इस मैच से पहले प्री-वर्ल्ड कप फोटोशूट के लिए भारतीय खिलाड़ी स्टूडियो पहुंचे।
pre-T20 World Cup photoshoot: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप अभियान को शुरू करने के लिए तैयार है। टीम का पहला मुकाबला रविवार 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होना है। इस मैच से पहले प्री-वर्ल्ड कप फोटोशूट के लिए भारतीय खिलाड़ी स्टूडियो पहुंचे। टी-20 वर्ल्ड कप के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से इस दौरान का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले मस्ती-मजाक के मूड में नजर आ रहे हैं।

Recommended Video
शूटिंग के दौरान खिलाड़ियों ने की मस्ती
नेट्स पर प्रैक्टिस करने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के साथ मस्ती मजाक किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, जिन्होंने हाल ही में कुछ फिनिशिंग पारियां खेली हैं। उन्हें स्टेडियम की बालकनी में स्टाइलिस अंदाज में देखा गया। इसके अलावा कार्तिक ने अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स के साथ पोज भी दिए। कार्तिक की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अश्विन और चहल ने भी लिए खूब मजे
आर अश्विन और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी एक साथ मस्ती करती नजर आई। भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने जहां गेंद के साथ पोज दिए, वहीं सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ने शूटिंग के दौरान अपना बल्ला घुमाया। विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने पहले कुछ इंटरव्यू दिए और फिर तस्वीरों के लिए पोज देने आए। जहां कोहली और पंड्या ने जमकर मस्ती भी की।
मेलबर्न में होगा पाकिस्तान से सामना
23 अक्टूबर को मेलबर्न में भारत पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले को जीतकर वर्ल्ड कप का आगाज करना चाहेगी। भारतीय टीम पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के साथ सुपर 12 के ग्रुप 2 में है। एशिया कप 2022 के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद भारत के पास वर्ल्ड कप में खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा। भारतीय फैंस को भी अपनी टीम से खासी उम्मीदें बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications