रोहित शर्मा का करियर खत्म? इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट कप्तान नहीं होंगे, 31 वर्षीय भारतीय संभालेगा कप्तानी
Rohit Sharma: भारतीय टीम को अपनी पिछली दो टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद लीडरशिप और अन्य चीजों के ऊपर सवाल खड़े हुए हैं। रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर भी चर्चा हुई। भारतीय टीम दो सीरीज में लगातार हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से बाहर हो गई।
भारतीय टीम अगले कुछ महीनों तक अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेगी। चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद आईपीएल आ जाएगा और बाद में इंग्लैंड दौरा होगा। इंग्लैंड दौरा जून में होना है। ऐसे में अभी इसको लेकर चर्चा भी नहीं है मगर रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर रिपोर्ट आई है।

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में जून में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान को लेकर बात की है। इसमें नए कप्तान का जिक्र है और अगर ऐसा हो जाता है, तो भारतीय टीम को रोहित शर्मा की कोई आवश्यकता ही नहीं होगी और उनका करियर खत्म है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह कर सकते हैं। फ़िलहाल वह चोट के कारण मैदान से दूर हैं लेकिन आईपीएल तक फिट होने की संभावना है। बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।
Rohit Sharma हो सकते हैं बाहर
बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा और 31 साल के बुमराह कप्तानी करेंगे। ऐसा हो सकता है क्योंकि रेड बॉल क्रिकेट में बुमराह भारतीय टीम के उपकप्तान हैं। कुछ मौकों पर पहले भी वह टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं।
Rohit Sharma का करियर लगभग समाप्त
फ़िलहाल पीठ के निचले हिस्से में चोट की वजह से बुमराह चैम्पियंस ट्रॉफी की भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह जल्दी ही फिट होकर वापस आ सकते हैं। अगर इंग्लैंड में वह कप्तानी करेंगे, तो रोहित शर्मा का रेड बॉल क्रिकेट में करियर लगभग समाप्त हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications