वनडे विश्व कप से पहले अगरकर ने दी खास सलाह, रोहित-द्रविड़ को करना होगा विचार
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अब नए सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा और नए कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में आने वाली चुनाैतियों का सामना करने के लिए तैयार है। रोहित को उनके आईपीएल में कप्तानी के अनुभव को देखते हुए बीसीसीआई ने सीमित ओवरों का कप्तान बनाया ताकि आगामी विश्व कप टूर्नामेंट में टीम खिताब जीत सके। इस बीच पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने 2023 वनडे विश्व कप से पहले भारतीय टीम को एक ऐसी सलाह दी है, जिसपर रोहित-द्रविड़ को भी विचार करना होगा।

अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "स्थितियों को मजबूत करने की जरूरत है, चाहे वह कोई भी हो या वे जहां भी बल्लेबाजी करने जा रहे हों, अगर राहुल बीच में बल्लेबाजी करने आते हैं तो फिर उन्हें अगले डेढ़ साल तक वही बने रहना होगा, जब तक कि हम उस विश्व कप के नजदीक नहीं पहुंच पाते। तो, वह स्पष्टता होनी चाहिए क्योंकि फिलहाल 4, 5 और 6 नंबर पर सुधार करने की जरूरत है। इन स्थानों के लिए हमारे बल्लेबाज तय होने चाहिए।''
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी
भारतीय टीम विंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 6 फरवरी से खेलने जा रही है। रोहित की फुल कप्तानी में पहली पारी भारत वनडे सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन, रुतुराज गायकवाड़ व श्रेयस अय्यर कोरोना के चलते बाहर हैं। मयंक अग्रवाल को बुलाया गया है। भारतीय टीम अभी भी फेवरेट मानी जा रही है। वहीं अगरकर ने कहा, "भारत को घर पर हराना विंडीज के लिए बहुत मुश्किल है। मेरा मानना है कि रोहित शर्मा के नए सिरे से वापसी करने से भारत फेवरेट हैं जो अच्छी शुरुआत करेगा, इसमें कोई शक नहीं है, खासकर वनडे सीरीज में।"
बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने विदेशों में जीत दर्ज की, लेकिन आईसीसी ट्राॅफी नहीं जीत पाए। प्लेइंग इलेवन में कई बार बदलाव देखने को मिलते रहे, जिसका नुकसान बड़े मैचों में भी उठाना पड़ा। आगामी टी20 विश्व कप व वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम को उन खिलाड़ियों को पक्के ताैर पर तैयार करना होगा जो अपने स्थान पर भूमिका निभाने के लिए सही साबित हों। खासकर, मध्यक्रम को मजबूत करने की जरूरत है, जो साउथ अफ्रीका दाैरे पर भी वनडे सीरीज में लड़खड़ाता दिखा था।












Click it and Unblock the Notifications