रोहित के नाम छक्कों का सबसे बड़ा कीर्तिमान, कर दिया ऐसा कारनामा जो कोई भारतीय नहीं कर पाया
GT vs MI: रोहित शर्मा ने आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में धमाकेदार बैटिंग करते हुए तहलका मचा दिया। उन्होंने छक्कों के मामले में एक ऐसा कीर्तिमान बनाया है, जो कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं बना पाया था। क्रिस गेल के बाद इस मुकाम पर आने वाले रोहित शर्मा दूसरे प्लेयर बन गए हैं।
उन्होंने आईपीएल में अपना 7000 रन बनाने का कीर्तिमान हासिल किया है, इसके अलावा छक्कों के मामले में वह क्रिस गेल के साथ शामिल हो गए हैं। क्रिस गेल आईपीएल में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जिनके नाम 300 से ज्यादा छक्के थे लेकिन अब रोहित शर्मा ने भी यह मुकाम हासिल कर लिया।

भारत की तरफ से आईपीएल में 300 छक्के जड़ने में रोहित शर्मा पहले खिलाड़ी हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल में कुल 357 छक्के जड़े थे। इस आंकड़े तक पहुंचने में उनको समय लगेगा लेकिन 300 का आंकड़ा छू पाना भी एक बड़ी उपलब्धि है।
GT vs MI: रोहित की तूफानी फिफ्टी
मुंबई इंडियंस को रोहित और जॉनी बेयरस्टो ने धांसू शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में ही गुजरात के गेंदबाजों का कीमा बना दिया था। बेयरस्टो 22 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बना आउट हो गए लेकिन रोहित ने खड़े रहकर तहलका मचाया और 28 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।
GT vs MI: शतक नहीं हुआ पूरा
रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की लेकिन शतक के करीब जाकर आउट हो गए। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन बनाए। रोहित शर्मा की पारी में 9 चौके और 4 छक्के आए। उनको प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया लेकिन टीम को वह बड़े स्कोर की तरफ धकेलकर चले गए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 20 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली।
मुंबई इंडियंस ने बनाया बड़ा स्कोर
बाद में तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने तेज बैटिंग की। तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में 25 रन बनाए। पांड्या ने 9 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 22 रन बनाए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट पर 228 रनों तक पहुंचा। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने 2-2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications